जसपुर (महानाद) : एक युवक पिछले 2 साल से अपनी और अपने भाई की शादी के लिए दहेज का सामान जोड़ रहा था, जिस चोर चुराकर फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मकदमा दर्ज कर चोरों की ताश शुरु कर दी है।
मौ. भूप सिंह, जसपुर निवासी शाहवली पुत्र नफीस अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अफजलगढ़-जसपुर रोड पर काली माता मन्दिर के पास अपना एक गोदाम बना रखा है। इस गोदाम में उसने अपनी शादी व अपने छोटे भाई एजाज अहमद की शादी के दहेज का सामान करीब दो साल से रखा हुआ था, जिसकी देख दृरेख के लिए वह हफ्ते-दस दिन में जाया करता था। करीब 5 दिन पूर्व मंगलवार के दिन जब वह अपने गोदाम में देख-रेख करने गया, तब उसका सामान वहा पर सुरक्षित रखा था।
शाहवली ने बताया कि दिनांक 12.6.2026 की शाम करीब 7 बजे जब वह अपने गोदाम पर गया तो उसके गोदाम मे रखा हुआ इस्तेमाली इन्वर्टर, बैटरा, पानी की मोटर, इंडक्शन चूल्हा, सिलेन्डर, मिक्सी, एक स्प्लिट एसी , दहेज के बर्तन आदि सामान गायब था। इन्हीं 5 दिनों के बीच अज्ञात चोरों ने उसके गोदाम से उक्त सामान की चोरी कर ली है।
शाहवली की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 305(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई राजेन्द्र प्रसाद के हवाले की है।



