spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

शाबाश: तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीछा कर पकड़े 3 कार चोर

नैनीताल (महानाद): मंगोली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार चोरी कर भाग रहे 3 चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि 17 अगस्त 2022 रात्रि लगभग 03.50 बजे दिनेश चंद्र पुत्र परमानंद निवासी ग्राम मंगोली, नलिनी, मल्लीताल, जनपद नैनीताल ने रात्रि गश्त चेकिंग में निकले चौकी प्रभारी मंगोली एसआई डीएस पांगती एवं कांस्टेबल अजय कुमार को बताया कि उनकी टवेरा कार संख्या येके 01 टीए 0799 को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है और वे मंगोली से नैनीताल की तरफ गए हैं।

इस पर चौकी प्रभारी पांगती द्वारा देर न करते हुए सर्वप्रथम शिकायतकर्ता को डायल 112 में सूचना देने हेतु बताया गया साथ ही बिना अभियोग पंजीकृत दर्ज किए तत्काल अपने निजी वाहन से उन्हें अपने साथ लेकर चोरी हुए वाहन की तलाश हेतु नैनीताल की ओर निकल पड़े। जिनका पीछा करते हुए बाया रूसी बाईपास होते हुए कस्बा भवाली पहुंचे जहां से उक्त वाहन नंबर के अल्मोड़ा रोड पर जाने की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मंगोली द्वारा चौकी प्रभारी खैरना को उक्त वाहन को बैरियर लगाकर रोकने हेतु बताया गया। जिस पर चौकी/थाना पुलिस द्वारा चौकी बैरियर पर उक्त वाहन को रोककर पकड़ा गया तथा उक्त वाहन को चोरी कर ले जा रहे तीन युवकों –
1. अभिषेक उर्फ बिट्टू पुत्र सुनील कुमार निवासी धोबी घाट, तल्लीताल, नैनीताल उम्र 22 वर्ष।
2. शुभम कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी शेरवानी, हिलटॉप, मल्लीताल, नैनीताल उम्र 21 वर्ष तथा
3. पवन आर्य पुत्र संजय आर्य निवासी बूचड़खाना, तल्लीताल, नैनीताल उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। वाहन स्वामी दिनेश चंद की तहरीर के आधार पर कोतवाली मल्लीताल में मुकदमा एफआईआर सं. 40/2022 धारा 379 आईपीसी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को कोर्ट के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मंगोली डीएस पांगती, चौकी प्रभारी खैरना दिलीप सिंह, कां. अजय कुमार, प्रयाग जोशी, राजेंद्र सती तथा जगदीश धामी शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles