spot_img
spot_img
Friday, February 13, 2026
spot_img

टेंट हाउस में घुसकर युवक की पिटाई, हालत नाजुक

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : 6 युवकों ने एक टेंट हाउस में घुसकर उसके मालिक की पिटाई कर दी। युवक को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित युवक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

प्रतापपुर निवासी राकेश सिंह पुत्र कृपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई आकाश की प्रतापपुर में बालाजी टेंट हाउस के नाम से दुकान है। दिनांक 07-11-2024 की रात्रि के लगभग 9ः39 बजे उसका भाई अपनी दुकान पर अकेला था तभी कुलदीप पुत्र महेश चंद्र निवासी मालधन, रामनगर अपने साथी ऋतिक निवासी सैनिक कॉलोनी काशीपुर, कौशिंदर निवासी पाण्डेय कॉलोनी, गोल्डी उर्फ गोलू निवासी पांडे कॉलोनी, विकास, अरविन्द, गुड्डू निवासी सैनिक कॉलोनी, प्रतापपुर, काशीपुर, सागर निवासी रामनगर (नैनीताल) अपने अन्य कई दोस्तों के साथ दुकान में घुस आये और उसके भाई के साथ गाली गलौज शुरू कर दी।

राकेश ने बताया कि जब उसके भाई ने गाली देने को मना किया तो उक्त लोगों उसके भाई पर लाठी डंडों, लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसका भाई बेहोश हो गया। राहगीरों ने 108 पर कॉल करउसके भाई को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे ग्लोबल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां उसके भाई का इलाज चल रहा है।

राकेश ने बताया कि उसके भाई को गंभीर चोट आई है। उक्त वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उक्त लोगों ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी है। उसने उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

पुलिस ने 8 नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 191(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई देवेन्द्र सिंह सामंत के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles