spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : 9 जिलों के बदले पुलिस कप्तान, कुल 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ (महानाद) : योगी सरकार ने 9 जिलों के पुलिस कप्तान सहित 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं।

एसपी जौनपुर डॉ. अजय पाल को प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज बनाया गया है। एसपी अम्बेडकर नगर डॉ. कौस्तुभ को जौनपुर का नया एसपी बनाया गया हैै।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ को एसपी अम्बेडकर नगर बनाया गया है। एसपी कासगंज अपर्णा रजत कौशिक को एसपी अमेठी बनाया गया है।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर अंकिता शर्मा को एसपी कासगंज बनाया गया है। एसपी अमेठी अनूप कुमार सिंह को सेनानायाक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ बनाया गया है।

एसपी बलिया विक्रान्त वीर को एसपी देवरिया बनाया गया है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ डॉ. ओमवीर सिंह को एसपी बलिया बनाया गया है।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ राम नयन सिंह को एसपी बहराइच बनाया गया है। एसपी बाराबंकी चिरन्जीव नाथ सिन्हा को एसपी हाथरस बनाया गया है।

एसपी सिद्धार्थ नगर प्राची सिंह को सेनानायाक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ बनाया गया है। प्रतिनियुक्ति से वापस आये डॉ. अभिषेक महाजन को एसपी सिद्धार्थ नगर बनाया गया है।

एसपी देवरिया संकल्प शर्मा को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है। एसपी बहराइच वृन्दा शुक्ला को एसपी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, यूपी, लखनऊ बनाया गया है।

एसपी हाथरस निपुन अग्रवाल को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles