spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

फर्जी खाते खोलकर ठगी को अंजाम देने वाले 6 युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी (महानाद) : एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में मुखानी पुलिस ने साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल होने वाले फर्जी खाते खोलने वाले मास्टरमाइंड को उसके 5 साथियों के साथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कई फर्जी दस्तावेज, मोबाईल, एटीएम, आधार, पेन कार्ड आदि सामग्री बरामद की है।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मीणा ने बताया कि दिनांक 29.01.2025 को एसओजी प्रभारी संजीत राठौर को सूचना मिली कि कुछ लोग बाहरी राज्यों से हल्द्वानी आकर फर्जी आधार बनाकर साइबर ठगी में प्रयुक्त होने वाले बैंक खाते फर्जी तरीके से खुलवा रहे हैं और उन खातों का इस्तेमाल धोखाधड़ी की राशि को इधर-उधर करने में कर रहे हैं।

मामले का संज्ञान लेकर उनके (एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा) द्वारा एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र एवं सीओ सिटी नितिन को गिरोह के धडपकड़ हेतु टीम गठित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त क्रम में एसओजी प्रभारी संजीत राठौर तथा थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित कर कार्यवाही की गयी। गठित टीम ने एसओजी टीम के साथ मिलकर दिनांक- 29/30 जनवरी 2025 की रात्रि में पतारसी सुरागरसी कर थाना मुखानी क्षेत्रान्तर्गत स्थित तारा कॉम्पलेक्स के मालिक वीरेंद्र मेहरा पुत्र गोविंद सिंह मेहरा के साथ कमरा खुलवा कर देखा तो 6 व्यक्ति कमरे में मौजूद मिले। उनका नाम पता पूछने एवं तलाशी लेने पर अलग-अलग बैंकों के फॉर्म, आधार कार्ड स्टांप मोहर व उद्यम विभाग के फर्जी रजिस्ट्रेशन व अन्य सामग्री बरामद हुई।

पकड़े गये युवकों से गहन पूछताछ करने पर उन्होंने बताया गया कि हम लोग फर्जी आधार कार्ड बनाकर उसके आधार पर बाजार की दुकानों की फोटो खींचकर उद्यम विभाग में फर्जी रजिस्ट्रेशन कराते हैं और इन्हीं फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाकर उसका एटीएम, चैकबुक आदि अपने गैग के सदस्य चार्ली उर्फ केके को भेजते हैं। जिसमें प्रत्येक करन्ट एकाउन्ट पर एकाउन्ट खोलने वाले व्यक्ति को खाता देने पर 25,000 रूपये नगद मिलते हैं तथा बाद में लेन-देन का 10-15 प्रतिशत कमीशन भी मिलते रहता है।

उन्होंने बताया कि अभी तक इस गैग के मास्टर माइन्ड राघवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रघ्घू द्वारा हल्द्वानी बैक ऑफ बडौदा शाखा कालाढूंगी रोड में इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने गैंग के सदस्य रोहन खान का खाता खुलवाया गया है और अन्य सदस्यों के खाते भी आज-कल में खोले जाने थे लेकिन उससे पहले पुलिस टीम की गिरफ्त में आ गये। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद फर्जी दस्तावेज/सामग्री को कब्जे में लेकर गिरफ्तार कर थाना मुखानी में धारा 318(4)/338/336(3)/336(2)/340(2)/61(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। मकान मालिक द्वारा उक्त लोगों को सत्यापन न कराने पर नियमानुसार 10,000 रुपये का चालान किया गया तथा भविष्य में बिना सत्यापन किरायेदार न रखने की चेतावनी दी गयी है।

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में फर्जी आधार कार्ड व उद्यम विभाग के फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले व्हाट्सएप यूजर एस्कैम व सरगना चार्ली उर्फ केके की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।

गिरफ्तारी/बरामदगी-
1- मास्टर माइन्ड राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रघु (29 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र कुमार सिंह निवासी देवरिया, मीर थाना, देवरिया, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश
बरामदगी- 4 फर्जी रबर स्टैम्प, पत्रकारिता स्तम्भ चेतना प्रेस कार्ड, 5 प्री एक्टिवेटेट सिम, इससे पूर्व खोले गये फर्जी खाते का लेन-देन विवरण धनराशि- 1,43,000 रुपये अभियुक्त के अलग-अलग 6 खातों में, फर्जी उद्यम विभाग रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, बैक ओपनिंग फॉर्म, धोखाधड़ी में प्रयुक्त 4 मोबाइल सिम सहित अलग- अलग बैकों के एटीएम/डेबिट कार्ड, 2 ब्लैंक चैक खाताधारक के विवरण रहित, 2000 नगद।
2- लकी पुत्र विक्की (23 वर्ष) निवासी बदरूवन, काशीराम कॉलोनी, बांग्ला बाजार, थाना आशियाना, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
बरामदगी- धोखाधड़ी में प्रयुक्त मोबाइल, 2 सिम, आधार, पेन कार्ड।
3- रोहन खान (22 वर्ष) पुत्र समीर खान निवासी ग्राम राजीव गांधी नगर, थाना कैंट, सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, मूल पता 12/13 हसखेरा पर काशीराम कॉलोनी, मानक नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
बरामदगी- मूल व फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड व मोबाइल 2 सिम सहित, खाते खोलने की स्लिप।
4- आकाश सिंह (20 वर्ष) पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम राजीव गांधीनगर, थाना कैंट, सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
बरामदगी- मूल व फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड व मोबाइल 2 सिम सहित।
5- दीपक (27 वर्ष) पुत्र श्याम बाबू निवासी विक्रमादित्य मार्ग, मोहल्ला 06, मुख्यमंत्री आवास, बदरियाबाद, थाना गौतम पल्ली, लखनऊ, उत्तर प्रदेश। मूल पता 82/1, ओसीएफ फैक्ट्री, शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश।
बरामदगी- मूल व फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड व मोबाइल 2 सिम सहित।
6- रॉकी (43 वर्ष) पुत्र स्व. राजन निवासी बदरुख काशीराम कॉलोनी, बांग्ला बाजार, थाना आशियाना, उत्तर प्रदेश, मूल गेट नंबर 23, दिलकुश रेलवे क्रॉसिंग, एमजी मार्ग, लखनऊ।
बरामदगी- आधार कार्ड

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुखानी एसआई विजय मेहता, एसओजी प्रभारी एसआई संजीत कुमार राठौर, एसआई मनोज सिंह अधिकारी, राजेन्द्र सिंह, हे.कां. ललित श्रीवास्तव, कां. चन्दन सिंह, अरविन्द बिष्ट, राजेश बिष्ट, सन्तोष बिष्ट, परविंदर सिंह, जय लाल तथा बलवंत सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles