spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

लव मैरिज का बुरा अंजाम : पति ने छुरे से 19 वार कर की पत्नी की हत्या

बागपत (महानाद) : एक और लव मैरिज का बुरा अंजाम हुआ। अवैध संबंधों के शक में एक पति ने अपनी ससुराल जाकर अपने दिव्यांग पति के सामने छुरे से 19 वार कर अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।

आपको बता दें कि 6 साल पहले बागपत को रहने वाला जाट बिरादरी का प्रशांत चौधरी होलिका चौक के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था, वहीं नेहा उपाध्याय पास ही में एक कॉस्मेटिक सेंटर में नौकरी करती थी। जहां दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई। दोनों ने शादी करने की ठान ली। जब परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो दोनों ने घर से भागकर लव मैरिज कर ली। प्रशांत ने ओला कैब में गाड़ी चलानी शुरू कर दी। दोनों के एक बेटा आर्यन चौधरी हुआ जो अब चार साल का है।

डेढ़ महीने पहले अवैध संबंधों के शक में प्रशांत और नेहा के बीच विवाद ज्यादा बढ़ गया तो नेहा अपनी मां रंजीता और पिता विनोद के साथ ठाकुर द्वारा मौहल्ले में रहने लगी।

हत्यारोपी प्रशांत ने बताया कि उसने अपनी पत्नी का व्हाट्सएप हैक कर अपने फोन में चला लिया, इसके बाद उसकी पत्नी के पास आने वाले मैसेज उसके मोबाइल में आने लगे। व्हाट्सएप हैक होने का पता चलने पर नेहा ने उसे फोन पर जेल भिजवाने की धमकी दी। जिस पर उसने ससुराल जानकर अपने ससुर विनोद उपाध्याय को घायल कर दिया और छुरे से 19 वार कर अपनी पत्नी नेहा की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने कहा कि उसकी पत्नी उसे जेल भिजवाती, अब वह उसकी हत्या कर खुद जेल जा रहा है। उसने कहा कि उसे पत्नी की हत्या का कोई पछतावा नहीं है।

मामले में नेहा के दादा सुरेश ने प्रशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles