रामनगर (महानाद) : यूट्यूबर बिरजू मयाल ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति के खिलाफ उसे व उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।
भरतपुरी, रामनगर निवासी यूट्यूबर बिरजू मयाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बच्चे की तबियत खराब थी। वह अपनी पत्नी के साथ हॉस्पिटल जा रहा था। तभी विक्की ढोलिया नाम के एक व्यक्ति ने उस पर अचानक हमला कर मारपीट करना शुरू कर दिया।
बिरजू मयाल ने बताया कि विक्की ने पहले अपनी बाइक से उसकी स्कूटी में टक्कर मारी फिर गाली गलौच और मारपीट जाने से मरने की धमकी भी दी, उसने उसकी पत्नी पर हाथ उठाया और उसके थप्पड़ मारा और कपड़े फाड़ने की कोशिश की तथा उसकी पत्नी को गोली मारने की धमकी दी।
मयाल ने कहा कि उसे विक्की ढोलिया से खतरा है, उसने उसे और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी, गाली गलौच भी करी और बोला कि तुम रेन्ट में रहते हो, मेरा क्या बिगाड़ लोगे, मैं पुलिस से भी नहीं डरता।
बिरजू मयाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विक्की ढोलिया के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई राजकुमारी के हवाले की है।



