विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर की सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए मेयर दीपक बाली फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं।
कल रात्रि को भ्रमण के दौरान मेयर दीपक बाली ने देखा कि 2 लोग ई-रिक्शा लेकर जीजीआईसी के पास आये और ई-रिक्शा के अंदर रखे कूड़े भरे ड्रम को वहां पर पलट दिया। जिस पर दीपक बाली ने उन्हें लताड़ लगाई और उनके कूड़े को फिर से उनके ड्रम में भरवाकर उन्हें वापस भेज दिया।



