रुद्रपुर (महानाद) : पुलिस ने बाजपुर के एक युवक को 2 अवैध सेमी ऑटोमेटिक पिसटल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
एसआई केजी मठपाल ने बताया कि वे हे.कां. जगपाल सिह, रविन्द्र सिंह, कां. गुरूवन्त सिह के साथ एसटीएफ कार्यालय रुद्रपुर से रवाना होकर ईनामी अपराधियों, रोकथाम अवैध मादक पदार्थ में सुरगारसी पतारसी में रुद्रपुर क्षेत्र में मामूर थे, जब वे गल्ला मण्डी तिराहे पर पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति जो बाजपुर का रहने वाला है और अवैध असलहों का व्यापार करता है। वह अभी कुछ असलहे लेकर बाजपुर से रुद्रपुर आया है और किसी ग्राहक को वह असलाह ब्लॉक रोड पर बेचने के लिये जा रहा है।
सूचना पर वे मौके पर पहुंचे तो वहां पर एसआई होशियार सिंह व एएसआई संतोष उप्रेती मिले। इसके बाद पुलिस टीम ब्लॉक रोड पर पहुंची तो देखा एक व्यक्ति काला बैग लटकाये कूड़ेदान को जाने रास्ते के मोड़ के आगे से पैदल -पैदल रामपुर रोड़ की ओर जा रहा था। उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे कां. गुरूवन्त सिंह ने दौड़ कर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विशारत अली (29 वर्ष) पुत्र अहमद नबी निवासी-धनसारा, थाना बाजपुर जिला-ऊधम सिंह नगर बताया।
विशारत अली की तलाशी लेने पर उसके पास से 2500 रुपये तथा दो 32 बोर की सेमी आटोमेटिक पिस्टल मय मैगजीन के बरामद हुयी। पकड़े गये विशारत अली से बरामद पिस्टलो का लाईसेन्स तलब किया तो दिखाने से कासिर रहा। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बीद्ध ए के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई प्रियांशु जोशी के सुपुर्द की गई है।



