spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

‘जसपुर मांगे स्टेडियम’ को लेकर 550 युवाओं ने पूर्व विधायक संग रखा उपवास

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : खेल स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर 550 सौ युवाओं ने पूर्व विधायक के साथ एक दिवसीय उपवास रखकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

रविवार को गांधी पार्क चौक पर जसपुर स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर युवाओं द्वारा आयोजित एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम से पूर्व डॉक्टर शैंलेंद्र मोहन सिंघल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर ‘जसपुर मांगे स्टेडियम’ कार्यक्रम शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. सिंघल ने जसपुर क्षेत्र के प्रभावशाली खिलाड़ियों को आगे न बढ़ने एवं प्रोत्साहित होने से वंचित रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार नहीं चाहती कि क्षेत्र के खिलाड़ी भी ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग कर गोल्ड मेडल जीते और अपने देश-प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन करें।

उन्होंने कहा कि सितारगंज विधानसभा को विकास कार्यों के लिए 300 करोड रुपए की धनराशि अवमुक्त की गई। लेकिन सरकार का ध्यान जसपुर के विकास की और नहीं है। मोदी सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने एवं प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब वह विधायक थे तो उनकी मांग पर वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सूत मिल में खाली पड़ी 7 एकड़ भूमि में खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी और तभी स्टेडियम की चार दिवारी के लिए एक करोड़ रुपए की धनराशि भी अवमुक्त की गई । जिससे चार दिवारी का निर्माण तो हो गया। लेकिन सिडकुल से खेल विभाग को जमीन स्थानांतरित न होने से स्टेडियम निर्माण अधर में अटक गया।

डॉ. सिंघल ने कहा कि उन्होंने स्टेडियम निर्माण कराने के लिए कई बार मांग की। लेकिन सरकार ने एक भी बार नहीं सुनी। इस विषय में सांसद अजय भट्ट से अभी निर्माण की मांग की गई। उन्होंने कहा कि स्टेडियम न होने की वजह से क्षेत्र के खिलाड़ी सड़कों आदि स्थानों पर खेलते एवं दौड़ते नजर आते हैं जिस कारण वह अपने सपनों को पूर्ण नहीं कर पाते है, खिलाड़ियों की वर्षाे पुरानी मांग को पूरा कराने के लिए जसपुर में खेल स्टेडियम बने, इसलिए सरकार का ध्यान खिलाड़ियों की भावनाओं की ओर आकर्षित कराने के लिए जसपुर स्टेडियम निर्माण हेतु एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं है, सामाजिक कार्यक्रम है, सिर्फ स्टेडियम बनाने के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया है, जिससे खिलाड़ी आगे बढ़कर राष्ट्रीय, नेशनल, ओलंपिक आदि खेलों में प्रतिभाग कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। युवाओं द्वारा यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंकुर सक्सैना ने किया।

इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह चौहान, डॉ. सुदेश कुमार, वीरेंद्र चौहान, चौधरी ब्रजवीर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, जिला पंचायत सदस्य एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सनी पधान, संजय राजपूत, अशफाक एडवोकेट, बृजेश चौहान, तरुण गहलौत, निप्पल प्रधान, ब्रह्मानंद, शाहनवाज, मुजफ्फर हुसैन, महेंद्र कश्यप, चौधरी रणवीर सिंह, केवल सिंह संधू , करतार सिंह प्रधान, सलमान सिंह सिद्धू , ओम अग्रवाल, सिद्धार्थ मोहन सिंघल, डॉक्टर सीपी सिंह, अनिल नागर, मुकेश यादव, नीरज कुमार प्रधान, अनुज कुमार, डॉ. आशु सिंघल, शहजाद, सूरत प्रजापति, निकेश अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में सामाजिक एवं युवा खिलाड़ी मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles