spot_img
spot_img
Sunday, March 8, 2026
spot_img

एसएसपी ने कर दिये 2 दर्जन से ज्यादा इंस्पेक्टरों और दरोगाओं के तबादले

नैनीताल (महानाद) : एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने 2 दर्जन से ज्यादा इंस्पेक्टरों और दरोगाओं के तबादले कर दिये हैं।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा

रामनगर के कोतवाल अरुण कुमार सैनी को प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी बनाया गया है।, प्रभारी एसओजी/एएनटीएफ/साईबर सैल हरपाल सिंह कोे प्रभारी निरीक्षक थाना चोरगलिया बनाया गया है।

प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी विजय मेहता को प्रभारी एएनटीएफ बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश कुमार यादव को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है।

पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा को प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक लालकुआं दिनेश सिंह फर्त्याल को प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है।

प्रभारी सम्मन सेल ब्रजमोहन सिंह राणा को प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनाम इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत को प्रभारी सम्मन सैल बनाया गया है।

एसएसआई हल्द्वानी महेंद्र प्रसाद को एसएसआई रामनगर बनाया गया है। प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता सोमेंद्र सिंह को कोतवाली रामनगर भेजा गया है।

पुलिस लाइन में तैनाम एसआई राजेश जोशी को एसओजी में तैनाती दी गई है। थाना मुखानी में तैनात एसआई वीरेंद्र बिष्ट को थाना तल्लीताल भेजा गया है।

पुलिस लाइन में तैनात एसआई जोगेंद्र यादव को थाना लालकुआं भेजा गया है। प्रभारी चौकी धानाचूली विजय कुमार को थाना बेतालघाट भेजा गया है।

थाना बेतालघाट में तैनात एसआई हरिराम को प्रभारी चौकी धानाचूली बनाया गया है। प्रभारी चौकी बैलपड़ाव कृष्णागिरी को प्रभारी चौकी राजपुरा बनाया गया है।

एसओजी में तैनात एसआई फिरोज आलम को प्रभारी चौकी बेलपड़ाव बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात एसआई आशा बिष्ट को थाना मल्लीताल भेजा गया है।

पुलिस लाइन में तैनात एसआई आरती को थाना हल्द्वानी भेजा गया है। एएसपी नैनीताल के वाचक एसआई चंद्रशेखर कन्याल को प्रभारी सूचना सेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पुलिस लाइन में तैनात एएसआई गणेश सिंह राणा को थाना भीमताल, एएसआई पंकज जोशी को थाना हल्द्वानी भेजा गया है।

थाना भीमताल में तैनात एसआई त्रिभुवन सिंह तथा प्रभारी सूचना सैल एएसआई सुरेश कन्याल को थाना भवाली तथा पुलिस लाइन में तैनात एएसआई आशा शर्मा को थाना हल्द्वानी भेजा गया है।

यातायात प्रभारी स्थानांतरण –

1- यातायात प्रभारी भवाली निरीक्षक यातायात महेश चंद्रा को यातायात प्रभारी हल्द्वानी बनाया गया है।
2- यातायात प्रभारी हल्द्वानी निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट को यातायात प्रभारी भवाली बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles