spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने लगाया हर घर स्वदेशी का नारा, गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : भाजपा जिलाध्यक्ष काशीपुर मनोज पाल ने आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का नारा लगाया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की।

मनोज पाल ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का विस्तार है, जिसका लक्ष्य भारत को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। यह अभियान पं. दीनदयाल की जयंती 25 सितंबर से शुरु हुआ है और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती 25 दिसंबर को समाप्त होगा।

इस अभियान का उद्देश्य हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की भावना के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का है। इसका उद्देश्य वोकल फॉर लोकल के संदकश को हर भारतीय तक पहुंचाना है। जिससे देश की आर्थिक स्थिति और सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होगी।

मनोज पाल ने बताया कि इस अभियान के तहत महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्वदेशी उत्पादों का प्रचार प्रसार कर स्वदेशी के स्टीकर लगायेंगे। व्यपारी प्रकोष्ट और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दुकान-दुकान जाकर उद्यमियों के बीच स्वदेशी उत्पादों का प्रचार प्रसार करेंगे। वहीं व्यपारियों से ‘केवल स्वदेशी’ उत्पाद बेचने का संकल्प पत्र भरवाकर उन्हें प्रमाणपत्र देंगे और उनके स्टोर पर प्रदर्शित करेंगे।

वहीं, मनोज पाल ने बताया कि आज देश विश्व में ट्रेक्टर उत्पादन में नंबर वन पर है, बस उत्पादन में नंबर दो और ट्रक उत्पादन पर नंबर तीन पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृतव में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और 2030 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत अब तक देश में 667 अरब डॉलर से ज्यादा का विदेशी निवेश आ चुका है। वहीं, मोबाइल निर्माण के क्षेत्र में भारत ने जबरदस्त उछाल दर्ज की है, जहां पहले देश में केवल दो यूनिट थीं, वहीं अब 300 से अधिक मोबाइल बनाने की फैक्ट्रियां संचालित हैं और देश में बिकने वाले 99 प्रतिशत मोबाइल अब ‘मेड इन इंडिया’ हैं।

मनोज पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है। 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक का सहयोग मिला है। मुद्रा ऋण योजना के तहत 68 प्रतिशत महिलाओं को लाभ मिला है। डिजिटल इंडिया के अंतर्गत इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 25 करोड़ से बढ़कर 98 करोड़ हो चुकी है। यूपीआई के माध्यम से जून 2025 में 24 लाख करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन हुए हैं। भारत आज नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में चौथे स्थान पर है तथा सौर और पवन ऊर्जा उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। ग्रीन हाइड्रोजन मिशन से भारत को भविष्य में विश्व ऊर्जा केंद्र बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है।

जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने बताया कि आगामी 16 अक्टूबर को नगर निगम, काशीपुर में एक दिव्य स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और उत्पादकों को मंच प्रदान किया जाएगा। मिट्टी के दीपक, खिलौने, कपड़े, हस्तशिल्प और घरेलू वस्तुओं को प्रोत्साहन देकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ के आह्वान को साकार किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर पहुंचेंगे और भाजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

प्रेस वार्ता में पीसीयू चौयरमेन राम मेहरोत्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष गुप्ता, पूर्व मेयर ऊषा चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, लवीश अरोरा, रजत सिद्धू, अमित सिंह, इंतजार हुसैन, राजीव ठुकराल, शाहनवाज हुसैन, आकाश कांबोज आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles