हल्द्वानी (महानाद) : यदि आप कल मंगलवार को हल्द्वानी जाने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइये। पुलिस ने कल सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक के लिए कहीं ट्रेफिक को डायवर्ट किया है तो कहीं किसी क्षेत्र को जीरो जोन बना दिया है।
दिनांक 2.12.2025 को बनभूलपुरा क्षेत्रांतर्गत रेलवे भूमि पर हुए अतिक्रमण का सुप्रीम कोर्ट में निर्णय तिथि होने के दौरान जनपद नैनीताल/शहर हल्द्वानी/बनभूलपुरा का यातायात / डायवर्जन प्लान / जीरो जोन –
– यह डाइवर्जन प्लान दिनांक 02.12.2025 को समय प्रातः 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रभावी रहेगा।
– दिनांक 2.12.2025 को प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक संपूर्ण नैनीताल जनपद में समस्त प्रकार के भारी माल वाहक/ अति आवश्यक सेवा से संबंधित वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। समस्त वाहनों को जनपद सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।
जनपद नैनीताल में प्रवेश करने वाले समस्त वाहनों हेतु यातायात/डाइवर्जन प्लान
– रामपुर/ रुद्रपुर से आने वाले एवं पर्वतीय जनपदों को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड़) से डायवर्ट होकर एनएच 109 (नया बायपास) होते हुए पंतनगर से नगला तिराहा होते हुए किच्छा से सितारगंज से खटीमा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
– बरेली/किच्छा रोड से आने वाले एवं पर्वतीय जनपदों को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन किच्छा से सितारगंज होते हुए खटीमा से अपने गंतव्य को जाएंगे। किसी भी प्रकार का वाहन नगला तिराहा से जनपद नैनीताल सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।
– सितारगंज/ चोरगलिया रोड से आने वाले एवं पर्वतीय जनपदों को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन सितारगंज से खटीमा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। किसी भी प्रकार का वाहन चोरगलिया से जनपद सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।
– काशीपुर/ बाजपुर से आने वाले एवं पर्वतीय जनपदों को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन काशीपुर/बाजपुर से रुद्रपुर होते हुए किच्छा से सितारगंज होते हुए खटीमा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
– पर्वतीय जनपदों से मैदानी क्षेत्र की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन वाया चंपावत होते हुए टनकपुर रोड का प्रयोग करेंगे। कोई भी वाहन जनपद नैनीताल में प्रवेश नहीं करेगा।

शहर हल्द्वानी का यातायात/डाइवर्जन प्लान
– रामपुर रोड से आने वाले एवं नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं कैंचीधाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन गन्ना सेंटर/ शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड का प्रयोग नारीमन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व अन्य वाहन देवलचौड़ तिराहा से डायवर्ट होकर छड़ैल चौराहा से सेंट्रल हॉस्पिटल तिराहा होते हुए लालढांठ तिराहा से पनचक्की रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य हो जाएंगे।
– बरेली रोड से आने वाले एवं नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं कैंची धाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व अन्य वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफटीआई तिराहा से आईटीआई तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा से पंचक्की तिराहा से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
– रामनगर/ बाजपुर से आने वाले एवं नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं कैंचीधाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व अन्य वाहन ऊंचापुल चौराहा/ लालढांठ तिराहा से डायवर्ट होकर पंचक्की तिराहा होते हुए कॉल्टेक्स तिराहा से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
– नैनीताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व अन्य वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार रोड का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे।
– कैंचीधाम/ भवाली से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन भवाली तिराहा से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा से नंबर वन बैंड ज्योलिकोट से होते हुए रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
– मुक्तेश्वर/भीमताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन खुटानी बैंड भीमताल से डायवर्ट होकर भवाली मस्जिद तिराहा से नंबर वन बैंड ज्योलिकोट से होते हुए रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
काठगोदाम से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन
– कॉल्टेक्स/ हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पंचक्की तिराहा से लालढांठ तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
– महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से दोनहरिया तिराहा होते हुए पानी की टंकी से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
बनभूलपुरा क्षेत्रांतर्गत यातायात/ डाइवर्जन प्लान-
– गौलापुल बनभूलपुरा से ताज चौराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा।
– रेलवे स्टेशन तिराहा / ताज चौराहा से बनभूलपुरा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
– मंगल पड़ाव से घास मंडी होते हुए बनभूलपुरा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
– तिकोनिया चौराहा / एसडीएम कोर्ट तिराहा / प्रेम टाकीज से रोडवेज पूर्वी गेट होते हुए ताज चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
– इन्द्रानगर फाटक से मण्डी गेट की ओर व मंडी गेट से इन्द्रानगर फाटक की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
उक्त रूट से आवागमन करने वाले वाहन वाया तीनपानी फ्लाईओवर होते हुए अपना आवागमन करना सुनिश्चित करेंगे।



