spot_img
spot_img
Tuesday, May 19, 2026
spot_img

बड़ी खबर : दो से अधिक शस्त्र रखने वालों को शस्त्र जमा कराये जाने के निर्देश

रुद्रपुर (महानाद) : जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में बैठक लेते हुए जनपद में 2 से अधिक शस्त्र/शस्त्र लाईसेंस रखने वालों नोटिस देते हुए एक सप्ताह के भीतर शस्त्र लाईसेंस जमा कराने के निर्देश पुलिस व प्रभारी अधिकारी शस्त्र को दिये।

जिलाधिकारी भदौरिया ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के आर्म्स एक्ट-2019 के संशोधन के अनुसार कोई भी व्यक्ति 2 से अधिक शस्त्र नहीं रख सकता हैं। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में समय-समय पर समाचार पत्रों में शस्त्र/शस्त्र लाईसेंस जमा कराये जाने हेतु प्रकाशन भी कराया गया है साथ ही 2 अधिक शस्त्र/शस्त्र लाईसेंस रखने वालो को नोटिस भी दिये गये थे। जिसके क्रम में ऐसे शस्त्रधारकों के द्वारा अपने दो से अधिक शस्त्र /शस्त्र लाईसैंस को निरस्त कराये जाने के सम्बन्ध में कोई भी कार्यवाही अमल में नही लाई गयी।

जिलाधिकारी ने कहा कि शस्त्रधारकों के द्वारा एक सप्ताह के भीतर अपने दो से अधिक शस्त्र/शस्त्र लाईसेंस को सम्बन्धित थाने में जमा कराते हुए दो से अधिक शस्त्र/शस्त्र लाईसेंस को निरस्त कराना होगा। यदि ऐसे नही किया जाता है तो एक सप्ताह के बाद 2 अधिक शस्त्र/शस्त्र लाईसेंस रखने वालो के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी, ओसी गौरव पाण्डेय, सीओ प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles