रुद्रपुर (महानाद) : एक महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
सुभाष कालोनी, रुद्रपुर निवासी उर्मिला पत्नी छेदालाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनाँक 1.2.2026 को उसके घर के बराबर में रहने वाले आकिब, शाकिब, मुस्कान, छुट्टू व पप्पू आये दिन उसके घर पर आकर लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं। उक्त लोगों ने उसे उसके घर आकर मारा और आकिब ने ईट मार कर उसका सिर फाड़ दिया।
उर्मिला ने बताया कि उक्त लोगों ने उसकी लड़की के हाथ पर डंडा मार कर उसे गहरी चोट पहुंचाई है। उसे उक्त लोगों से अपनी जान माल का खतरा बना हुआ है। उक्त लोग आये दिन उसे धमकी देते रहते हैं कि तुझे जान से मरवा दूंगा, तुझे जो करना है कर ले। उक्त लोग उसके साथ कोई भी घटना का अंजाम दे सकते हैं। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(1), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
पुलिस ने घटनास्थल (सुभाष कॉलोनी) का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



