spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

देवर की मौजूदगी में दोस्तों ने किया था भाभी से गैंगरेप, 1 आरोपी ने खायाा जहर

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस ने देवर के साथ सरस मेला देखने गई महिला के साथ हुए गैंगरेप का खुलासा करते हुए देवर सहित 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक आरोपी ने जहरीला पदार्थ पी लिया जिसका इलाज चल रहा है।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति ने बताया कि दिनांक 24.02.2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 85/2026 धारा 351(3), 70(1) बीएनएस बनाम करन व अन्य पंजीकृत की गई।

पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के अनुसार दिनांक 22.02.2026 को वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले से वापस लौट रही थी। रात्रि लगभग 9 बजे मोदी मैदान के पास उसके देवर के परिचित तीन युवक दो मोटरसाइकिलों से आए। आरोप है कि पीड़िता को ठंडी सड़क क्षेत्र के सुनसान स्थान पर ले जाकर दो युवकों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा घटना का वीडियो भी बनाया गया।

एसएसपी ने बताया कि पीड़िता अपने घर से गांधी पार्क सरस मेले में गई थी, जहां पर उसका देवर करन उसे पैदल-पैदल मोदी मैदान पर ले गया जहां पर उसने पहले से मौजूद राजा रस्तोगी विशाल व चाइना से मुलाकात की और चाइना से बात की। बात करने के बाद चाइना, करन व पीड़िता को मोटर साइकिल से लेकर ठंडी सड़क पर 15 एकड़ मैदान पर ले गया जो एफएसएल के पीछे है, वहां पर पीछे-पीछे विशाल गुप्ता व राजा रस्तोगी भी आ गए, जहां पर पहले अभय सक्सेना उर्फ चाइना ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया और उसके बाद राजा रस्तोगी ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। मौके पर करन पीड़िता का देवर तथा विशाल भी थे, जिनके द्वारा बलात्कार का कोई विरोध नहीं किया गया। जांच के बाद मुकदमे में धारा 3(5) व धारा 115(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।

घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक (अपराध), पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर द्वारा संयुक्त रूप से पूरे प्रकरण की लगातार मॉनिटरिंग की गई। विवेचना की प्रगति, साक्ष्यों का वैज्ञानिक संकलन, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, संभावित ठिकानों पर दबिश तथा डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा स्वयं मौके पर जाकर टीमों का पर्यवेक्षण किया गया और गिरफ्तारी हेतु प्रभावी रणनीति बनाई गई।

गहन विवेचना के दौरान अभियुक्तों की संलिप्तता प्रकाश में आने पर दिनांक 25.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के पास से निम्न अभियुक्तों को मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस सहित गिरफ्तार किया गया –
1. राजा रस्तोगी पुत्र राम निवास रस्तोगी, उम्र 28 वर्ष।
2. विशाल गुप्ता उर्फ बिट्टू पुत्र सरेश चन्द्र गुप्ता, उम्र 25 वर्ष।
3. करन सिंह, उम्र 19 वर्ष।

अभियुक्त अभय सक्सेना उर्फ चाईना पुत्र रविन्द्र सक्सेना द्वारा दिनांक 24.02.2026 को विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। वर्तमान में उसका उपचार जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में चल रहा है। चिकित्सकीय अनुमति प्राप्त होते ही उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles