spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

मेडिकल स्टोर पर पड़ा छापा, नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद

पुलभट्टा (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड’ के विजन को साकार करने की दिशा में आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में कुमायूँ पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरुद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है। स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स, कुमाऊँ परिक्षेत्र द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 25.02.2026 को थाना पुलभट्टा क्षेत्र, जनपद उधम सिंह नगर में बड़ी कार्रवाई की गई।

आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड से प्राप्त आदेशों के क्रम में औषधि नियंत्रक विभाग की टीम, एसओटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र व पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त चैकिंग के दौरान एसओटीएफ कुमाऊँ एवं वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने मुखबिर की सूचना पर थाना पुलभट्टा क्षेत्रांतर्गत एसके मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ बरामद कीं।

कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर से निम्नलिखित प्रतिबंधित/नियंत्रित दवाइयाँ बरामद की गईं –

Tramadol के 14,472 कैप्सूल, Alprazolam की 5,670 टैबलेट, Tramadol के 50 इंजेक्शन

उक्त मेडिकल स्टोर शकूर खान पुत्र सब्बीर खान, निवासी शक्तिफार्म रोड, ग्राम सेदोरा, चौकी बरा, थाना पुलभट्टा द्वारा संचालित किया जा रहा था। इस संबंध में थाना पुलभट्टा में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

छापामार टीम का विवरण –
1. प्रभारी, स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स एवं समस्त टीम, कुमाऊँ परिक्षेत्र
2. नीरज कुमार, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर
3. शुभम कोटनाला, औषधि निरीक्षक, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर
4. निधि शर्मा, औषधि निरीक्षक, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर
5. एसआई दिनेश भट्ट एवं कां. अनिल थाना पुलभट्टा, ऊधम सिंह नगर

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles