spot_img
spot_img
Friday, April 17, 2026
spot_img

दिव्यांग बच्चों ने हर्ष और उल्लास के साथ मनाया होली का त्यौहार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अनमोल फाउंडेशन बाल देखरेख संस्थान, चामुंडा विहार कॉलोनी, काशीपुर में दिव्यांग बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली का त्योहार मनाया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनमोल फाउंडेशन मीनाक्षी चौहान ने सभी दिव्यांग बच्चों को सावधानीपूर्वक रंग गुलाल खेलने को समझाया और बताया कि कोई भी बच्चा किसी की आंखों में रंग गुलाल नहीं फेंके, उससे हमारी आंखों को नुकसान हो सकता है, केमिकल युक्त कोई भी रंग गुलाल नहीं खेलें

अधीक्षका बाल देख संस्थान निधि ने सभी बच्चों को होली के त्यौहार का महत्व बताया।

इस मौके पर नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर सतीश कुमार चौहान, लता, किरण, रीना शर्मा, सचिन, रुचिता बाला, पूनम, डॉक्टर आसिफा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles