spot_img
spot_img
Tuesday, March 10, 2026
spot_img

आईटीआई पुलिस ने पकड़े काशीपुर के 4 गैंगस्टर

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के नेतृत्व में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने अपराधियों पर सख्त प्रहार करते हुए गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध काशीपुर निवासी 4 गिरोहबंद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि एसएसपी अजय गणपति द्वारा दिये गये जनपद में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देशों के क्रम में एसपी स्वप्न किशोर सिंह एवं सीओ विभव सैनी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई रवि सैनी के नेतृत्व में पुलिस ने दिनांक 10/03/2026 को कोतवाली आईटीआई में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमें के अंतर्गत लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले गिरोह के 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

उक्त गिरोह द्वारा आम जनता के साथ मारपीट, धमकी देकर जमीनों की फर्जी बिक्री दिखाकर आर्थिक लाभ अर्जित करने जैसी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने हेतु गिरोहबंद अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1. आशीष चौहान उर्फ पटवारी (37 वर्ष) पुत्र गिरवर सिंह, निवासी वैशाली कॉलोनी, आईटीआई, काशीपुर।
2. अमरजीत सिंह (32 वर्ष) पुत्र दरबारा सिंह, निवासी वैशाली कॉलोनी, खड़कपुर देवीपुरा, काशीपुर।
3. गुरुप्रेम सिंह (32 वर्ष) पुत्र हरजिंद्र सिंह, निवासी पटेलनगर, काशीपुर
4. कुलविंदर सिंह उर्फ जस्सी (36 वर्ष) पुत्र हरभजन सिंह, निवासी वार्ड नं. 17, मनसा देवी, कानूनगोयान, काशीपुर।

पुलिस टीम में कोतवाल आईटीआई रवि कुमार सैनी, कोतवाल जसपुर राजेन्द्र सिंह डांगी, एसओजी काशीपुर प्रभारी निरीक्षक सुनील सुतेड़ी, एसएसआई जसपुर जावेद मलिक, प्रभारी चौकी बांसफोड़ान देवेन्द्र मेहता, प्रभारी चौकी कटोराताल कौशल भाकुनी, प्रभारी चौकी प्रतापपुर सौरभ भारती, एसआई देवेन्द्र सामन्त, हे.कां. विनय कुमार, दीपक, कां. हरीश, गिरीश मठपाल तथा नरेश चौहान शामिल थे।

#kashipur_city | kashipur_news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles