नैनीताल/रुद्रपुर (महानाद) : अब एजेंसी से किसी को भी गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा। घरेलू गैस सिलेंडर की केवल होम डिलीवरी ही की जायेगी।
जी हां, गैस की किल्लत के समाचारों के बीच डीएम नैनीताल ने गैस आपूर्ति के नये आदेश जारी कर दिये हैं। किसी भी उपभोक्ता को अब गैस एजेंसी/गोदाम से गैस नहीं मिलेगी। बुकिंग के बाद गैस की केवल होम डिलीवरी की जायेगी।
डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल के आदेशानुसार, जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
एजेंसी से वितरण पर रोक: गैस एजेंसियों के गोदामों पर उमड़ रही भारी भीड़ और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, गैस एजेंसी परिसर से घरेलू गैस सिलेंडरों के सीधे वितरण को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
केवल होम डिलीवरी: सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ताओं को केवल ‘डोर-टू-डोर’ (होम डिलीवरी) के माध्यम से ही गैस सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित करें।
बुकिंग प्रक्रिया: वर्तमान में ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी जनरेशन में आ रही तकनीकी बाधाओं के कारण, जो उपभोक्ता फोन या ऐप के माध्यम से बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं, वे केवल बुकिंग करवाने के लिए गैस एजेंसी कार्यालय जा सकते हैं।
एसएसपी नैनीताल की जनसामान्य/उपभोक्ताओं से अपील:
उक्त परिप्रेक्ष्य में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जन सामान्य/ सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने परिजनों या वाहनों के साथ गैस एजेंसियों पर एकत्रित न हों। पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, और उन्हें समयबद्ध तरीके से घरों तक पहुँचाया जाएगा। उक्त आदेश की अवज्ञा करने वाले उपभोक्ताओं, गैस एजेंसी स्वामी( इंडेन, भारत गैस, एचपी) और सम्बंधित स्टेकहोल्डरों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी उधम सिंह नगर विनोद चंद्र तिवारी ने बताया कि गैस सिलेंडर की रीफिलिंग केवल फोन अथवा ऑनलाइन माध्यम से की गई बुकिंग के आधार पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। बुकिंग के पश्चात उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी पर जाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उन्हें अपने घर पर डिलीवरी मैन के माध्यम से ही गैस सिलेंडर प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त रुद्रपुर एवं काशीपुर क्षेत्र के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की गई है कि वे गैस की सुचारू एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए यथासंभव पाइप्ड नेचुरल गैस (च्छळ) कनेक्शन हेतु आवेदन करें। संबंधित प्रतिष्ठानों द्वारा आवेदन किए जाने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पाइपलाइन कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा तथा नियमित रूप से पीएनजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी कहा कि यदि किसी भी स्तर पर गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों की शिकायत उपभोक्ता निम्नलिखित दूरभाष नंबरों पर दर्ज करा सकते हैंकृ
आपदा कंट्रोल रूमरू 05944-250250, 05944-250500
एलपीजी शिकायत टोल फ्री नंबररू 18002333555
वहीं गैस पाइपलाइन कनेक्शन से संबंधित जानकारी या आवेदन के लिए निम्नलिखित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है-
कुश गर्ग – 7206413402
रोहित – 7978216113
सचिन कश्यप – 9084897398
दीपक नेगी – 9997362038
जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चंद्र तिवारी ने जनपद के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें तथा गैस एजेंसियों पर अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित न करें। प्रशासन द्वारा जनपद में एलपीजी की आपूर्ति को पूरी तरह व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए सतत निगरानी की जा रही है, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि गैस सिलेंडर रिफिल बुक कराने के लिए गैस एजेंसी या गोदाम पर आने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने घर से ही निम्न माध्यमों से आसानी से बुकिंग कर सकते हैं:
📞 IVRS / फोन कॉल से बुकिंग
* भारत गैस – 7715012345 / 7718012345
* इंडेन गैस – 7718955555
* एचपी गैस – 8888823456
📲 मिस्ड कॉल से बुकिंग
•भारत गैस –7710955555
* इंडेन गैस – 8454955555
* एचपी गैस – 9493602222
💬 व्हाट्सएप से बुकिंग
* भारत गैस – 1800224344
* इंडेन गैस – 7588888824
* एचपी गैस – 9222201122
📱 मोबाइल ऐप से बुकिंग
* Bharatgas Hello BPCL
* IndianOil ONE
* HP PAY
🌐 ऑनलाइन माध्यम
Paytm, Amazon, Google Pay, PhonePe तथा संबंधित कंपनियों की वेबसाइट के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है।



