विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने युवक ने कुछ युवकों पर उसके व उसके दोतों के साथ मारपीट करने व उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
क्यारी, रामनगर निवासी अभिनव बिष्ट पुत्र मदन बिष्ट ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने दोस्तो अजय बिष्ट, हिमांशु तिवारी, शिवम चौधरी के साथ 10ः30 बजे के आसपास अपने वाहन संख्या यूके19 टीए-2001 से विवाह समारोह, पच्चावाला, काशीपुर से अपने घर रामनगर की ओर लौट रहे थे। तभी शादी समारोह के 200 मीटर आगे एक यूपी 78 नं. की पोलो गाड़ी खड़ी हो गयी, उनसे से दो युवक उतरे और उससे कहने लगे कि हमारी गाड़ी खराब हो गयी हैं। हमारी गाड़ी में धक्का लगाकर स्टार्ट करवा दो।
अभिनव ने बताया कि जैसे ही वे लोग अपनी कार से उतरे तभी पास के खेत मे छुपे 5-6 युवक हाथ में लाठी डण्डे लिये हुए आये और उन पर हमला कर दिया व गाली गलौच करने लगे और उस पर व उसके साथियों के सिर, हाथ, पैर में मारपीट कर डण्डे बरसाते रहे। जिस कारण उन सबको गम्भीर चोटें आयी हैं।
अभिनव ने बताया कि जब शुरुवाती दौर में वह अपने मोबाईल से वीडियो बना रहा था तो उसका मोबाईल भी छीन लिया। साथ ही हिमांशु तिवारी का मोबाइल भी छीनकर रोड में पटक दिया जिस कारण हिमांशु का मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही उन लोगों ने उसकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है। उसने बताया कि उन लोगों के साथ मारपीट करने के बाद ये लोग जाते-जाते उन सभी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुभम जोशी व दीपक पंत के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कुण्डेश्वरी चौकी प्रभारी एसआई मनोज सिंह धौनी के हवाले की है।
#kashipur_news | kashipur_city



