spot_img
spot_img
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

काशीपुर : पति-पत्नी पर तलवार से जानलेवा हमला करने के 2 आरोपी गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने लाठी-डंडों व तलवार से पति-पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हमले में इस्तेमाल तलवार बरामद कर ली।

आपको बता दें कि ग्राम गांधीनगर खत्ता, काशीपुर निवासी हरजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 09.03.2026 को मंगल सिंह, मलकीत सिंह व उनके 3 साथयों ने उसके पिता सतनाम सिंह एवं माता हरजीत कौर पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों एवं तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में धारा 109(1)/117(2)/190/191(2)/191(3)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के सख्त निर्देशों के क्रम में एसपी स्वप्न किशोर सिंह एवं सीओ विभव सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक 30.03.2026 को कुंडेश्वरी क्षेत्र से घटना में संलिप्त 2 नामजद अभियुक्तों मंगल सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी ग्राम हजीरा बरहैनी, बाजपुर तथा मलकीत सिंह पुत्र रनवीर सिंह निवासी ग्राम गांधीनगर खत्ता, कुंडेश्वरी, काशीपुर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद तलवार बरामद की गई।

पुलिस टीम में एसआई कंचन पडलिया, कां. सुनील कुमार तथा जगदीश पपनै शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles