विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली की संस्तुति पर करन भारद्वाज को काशीपुर जिले का जिला महामंत्री बनाया गया है। करन भारद्वाज की नियुक्ति के बाद पूरे जिले भर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं खुशी का वातावरण है।
नवनियुक्त जिला महामंत्री करन भारद्वाज ने अपनी नियुक्ति के उपरांत संघ संगठन एवं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
आपको बता दें कि करन भारद्वाज बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं तथा उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में एक दशक तक संगठन की जिम्मेदारी माँ भारती की सेवा में समर्पित होकर सफलतापूर्वक निभाई है एवं प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में काशीपुर से लेकर पूरे उत्तराखंड प्रदेश में वर्ग एवं प्रदेश एवं राष्ट्रीय अधिवेशनों में संगठन निष्ठ भाव से कार्य किया है।
करन भारद्वाज ने जिला महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर संघ एवं संगठन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी आदित्य चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीप कोश्यारी, मुलायम सिंह रावत, जिला काशीपुर के प्रभारी पुष्कर काला, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, युवा मोर्चा जिला प्रभारी मोहन बिष्ट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत पंडित का आभार व्यक्त किया है।
करन भारद्वाज ने कहा कि वे पूर्ण जिमेदारी व मनोयोग से युवाओं को साथ लेकर राष्ट्र हित में संगठन के शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर पूर्ण निष्ठा भाव से खरा उतरेंगे।



