spot_img
spot_img
Monday, August 24, 2026
spot_img

चैती मेले में चल रहा था जुए का कारोबार, 2 गिरफ्तार, कई फरार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने चैती मेले में चर रहे जुए के कारोबार पर छापा मारकर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिा, जबकि कई लोग भागने में कामयाब हो गये।

एसआई पंकज कुमार ने बताया कि वे एसआई हरविन्द्र कुमार के साथ चैती मैले में पैदल गश्त कर रहे थे कि तभी एक मुखबिर ने सूचना दी कि मेले में प्रशासनिक तम्बुओं के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए वे प्रशासनिक तम्बुओं के पास पहुंचे तो देखा कि दो व्यक्ति तम्बू के पीछे नीचे जमीन पर बैठे हैं तथा कुछ व्यक्ति झंड बनाऐ खड़े हैं। नीचे बैठे दोनों व्यक्ति ताश के पत्तों से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

एसआई पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस को देखकर मौके पर भगदड़ मच गई तथा देखने वाले लोग भाग निकले एवं जुआ खेल रहे दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही दौड़कर आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया। पकड़े गए दोनो व्यक्तियों ने अपना नाम विक्की (20 वर्ष) पुत्र होरी लाल निवासी ग्राम शौकत नगर, जौहर विश्वविद्यालय, थाना अजीमनगर, जिला रामपुर तथा सन्नी (24 वर्ष) पुत्र धर्मवीर कश्यप निवासी आम मौहल्ला, सिमली, थाना लक्सर, जिला हरिद्वार बताया।

पूछताछ करने पर सन्नी ने बताया कि मेले में उसकी खिलौने की दुकान है वह पैसों के लालच में विक्की के साथ मिलकर जुआ खेलने लगा था। उनके पास से 1150 रुपये व 52 ताशके पत्ते बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिला 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles