spot_img
spot_img
Saturday, April 11, 2026
spot_img

चैती मेला देखकर लौट रहे दंपत्ति को चीमा चौराहे पर डंपर ने मारी टक्कर

काशीपुर (महानाद) : चैती मेला देखकर लौट रहे दंपत्ति की बाइक को चीमा चौराहे पर एक डंपर ने टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक की पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये।

मौ. कटोराताल, काशीपुर निवासी महबूब पुत्र सद्दीक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनोक 7-4-2026 को वह मोटर साईकिल पर अपनी पत्नी नसरीन जहाँ एवे पुत्र अलीशान को बैठा कर चैती मेला देख कर अपने घर को आ रहा था। रात्रि के 11 बजे जब वह चीमा चौराहे पर स्थित भगत जी स्वीट्स की दुकान के सामने पहुँचा तो पीछे से एक डम्पर चालक तेजी व लापरवाही से डम्पर चलाकर उसकी मोटर साईकिल मे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह, उसकी पत्नी नसरीन जहाँ व पुत्र अलीशान को गम्भीर चोटें आयी तथा मोटर साईकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद भीड़ ने डम्पर व उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

महबूब ने बताया कि इसके बाद घायलों को 108 एम्बुलेंस से राजकीय चिकित्सालय काशीपुर पहुँचाया गया, परन्तु गम्भीर हालत देखते हुए मुरादाबाद रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया। उसकी पत्नी नसरीन जहां को हायर सेन्टर रेफर कर दिया तब उसकी पत्नी को मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। उसे डंपर चाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग है।

महबूब की तहरीर के आधार पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ 125 बी, 281, 324(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई प्रकाश सिंह बोरा के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles