हरिद्वार (महानाद) : उत्तराखण्ड एसटीएफ व कनखल पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए बाइकदृलूट कर फरार हुए 2 हिस्ट्रीशीटर ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में डीजीपी दीपम सेठ द्वारा राज्य में चलाये जा रहे अभियान ‘ऑप्रेशन प्रहार’ के तहत एसटीएफ को उत्तराखण्ड राज्य में सक्रिय गैंग/गैगस्टर व ईनामी अपराधियों के विरुद्ध धरपकड़ व कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे।
उक्त क्रम में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा एक टीम का गठन कर सक्रिय गैंग/गैगस्टर व ईनामी अपराधियों के सम्बन्ध में कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये। गठित एसटीएफ टीम ने थाना कनखल की टीम व सीआईयू हरिद्वार को साथ लेकर कोर्ट रोड, रोशनाबाद से हिस्ट्रीशीटर ईनामी बदमाश भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पुत्र विक्रम सिंह निवासी किशोरपुर, थाना हस्तिनापुर, मेरठ इनाम- 25 हजार व राहुल कश्यप पुत्र भूपेन्द्र निवासी खेड़ी, थाना मवाना मेरठ इनाम-5 हजार को गिरफ्तार कर लिया।
उक्त बदमाशों द्वारा दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को थाना कनखल क्षेत्र से एक बाइक की लूट की गई थी, जिस संबंध में धारा 309 ( 4),117( 2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गश था। वहीं, भानु प्रताप द्वारा थाना रानीपुर क्षेत्र में दिनांक 2 जुलाई 2025 को सलेमपुर गेट के पास रात को तमंचे की नोक पर 1,20,000 रुपए कैश व मोबाइल फोन लूटा गया था, जिसके संबंध में थाना रानीपुर में धारा 309 (4) बीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
दोनों बदमाश शातिर अपराधी हैं। पूर्व में भानु प्रताप के खिलाफ 8 मुकदमें तथा राहुल कश्यप के खिलाफ 2 मुकदमें दर्ज हैं।
पुलिस टीम में एसटीएफ निरीक्षक यादविन्द्र सिंह बाजवा, एएसआई मनोज बेनीवाल, कां. रवि पंत, दीपक चंदोला तथा थाना कनखल व सीआईयू टीम में निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसएसआई अनुज सिंह, हे.कां. सन्नी, रवींद्र, कां. हरवीर तथा नरेंद्र शामिल थे।
#haridwar_news



