spot_img
spot_img
Wednesday, April 29, 2026
spot_img

मेयर दीपक बाली ने चैती मेले में चलाया स्वच्छता महाअभियान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर के इतिहास में पहली बार चैती मेला समाप्ति के उपरांतमंयर दीपक बाली के नेतृत्व में नगर निगम काशीपुर द्वारा बुधवार सुबह मेला परिसर में वृहद स्तर पर स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। मेयर दीपक बाली स्वयं सुबह-सुबह मेला स्थल पहुंचे और अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, विद्यालयों, उद्योगों से जुड़े लोगों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

नगर निगम द्वारा ‘जहां उत्सव, वहां स्वच्छता’ के संदेश के साथ यह विशेष अभियान सुबह 7 बजे शुरू किया गया। मेयर दीपक बाली की अपील का व्यापक असर देखने को मिला और शहरभर से लोग परिवार व मित्रों के साथ इस अभियान में शामिल होने पहुंचे। पूरे मेला परिसर में सफाई का व्यापक कार्य किया गया, जिसमें कचरा संग्रहण, प्लास्टिक एवं कांच हटाने और स्थल को व्यवस्थित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस अवसर पर मेयर दीपक बाली ने कहा कि चैती मेले जैसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के बाद स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मेला समाप्त होने के बाद परिसर की साफ-सफाई करना आवश्यक है ताकि यहां स्थित धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनी रहे और यहां से गुजरने वाले लोगों को स्वच्छ वातावरण का अनुभव हो। उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही ऐसे अभियानों को सफलता मिलती है और काशीपुर को स्वच्छ व आदर्श शहर बनाने का सपना साकार हो सकता है।

मेयार बाली ने सभी सामाजिक संगठनों, पार्षदों, युवाओं और आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘आइए, हम सब मिलकर अपने काशीपुर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श शहर बनाएं।’

आपको बता दें कि पूरे चैती मेला क्षेत्र को चार जोन में बांटा गया था और मेयर दीपक बाली ने अपनी बेटी मुद्रा बाली के साथ सभी जोन में जा जाकर सफाई महाअभियान में हाथ बंटाया। सफाई अभियान के दौरान धूल उड़ रही थी इसलिए मां बाल सुंदरी ने भी अपना आशीर्वाद दिया और घनघोर बादलों ने बारिश कर उड़ रही धूल को समाप्त कर दिखा दिया कि जैसे प्रकृति भी नगर निगम के इस महाअभियान में साथ है।

काशीपुर के इतिहास में यह पहला मौका है जब मेला समाप्ति के बाद निगम द्वारा महाअभियान चलाकर इस परिसर की सफाई की गई है, जिसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है और लोग मेयर दीपक बाली के इस सफल प्रयास की सराहना कर रहे हैं। सफाई महा अभियान के बाद सभी को जलपान कराया गया जिसमें मेयर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह का विशेष योगदान रहा।

इस वृहद स्वच्छता अभियान ने न केवल मेला परिसर को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का भी संदेश दिया। इस सफाई अभियान में पूरा नगर निगम परिवार जुटा हुआ था, जिसमें नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, शालिनी नेगी, विकास शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमरजीत सिंह साहनी, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय कुमार बॉबी, प्रिंस बाली, संदीप मोनू, अशोक सैनी, पार्षद सतीश शर्मा, अनिल कुमार, दीपा पाठक, सीमा सागर, अब्दुल कादिर, गौड़ सभा के अध्यक्ष, अनिल शर्मा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजीव अरोरा बच्चू, अभिषेक गोयल, शेष कुमार सितारा, कपिल अग्रवाल, आशु चतुर्वेदी, पुष्कर बिष्ट, राकेश नरूला, मोहित भारद्वाज, विवेक विश्नोई, जगदीश विश्नोई, पूर्व सहायक नगर आयुक्त जसवीर सिंह राठी, अजय कुमार बन्नू, राजेश कुमार ठेकेदार, रवि कुमार बेदी, डॉक्टर विजय शर्मा, कायस्थ सभा के अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना एडवोकेट, चौधरी समरपाल सिंह, प्रियंका अग्रवाल, राजीव घई, एसपी गुप्ता, जगमोहन बंटी, डीपी सिंह, राकेश चंद्र, महेश मठपाल, दीपक कुमार, सारांश संस्कृति, नीरज कांडपाल, शिवेंद्र कठायत, रेखा सिंह, अंजू चावला, मनीष बंसल, शशांक, विजय, भव्या पांडे, आरजू, जगदीश, राजेश कुमार, गोविंद बल्लभ पंत के स्काउट के बच्चे, रूट्स, जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, वीएसवीपी पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के बच्चे सैकड़ों की तादाद में मौजूद रहे।

सफाई अभियान में गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, एक आंकार ग्लोबल एकेडमी, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज, जीबी पंत इंटर कॉलेज, पं. गोविन्द बल्लभ पंत स्कूल, लिटिल स्कॉलर्स, साईं पब्लिक स्कूल, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज, पशुपति लैमिनेटर, नैनी पेपर, काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन क्लब, अग्रवाल सभा, ब्राह्मण सभा, व्यापार मंडल, वाल्मीकि सभा, केडीएफ आदि संस्थाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles