सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : मंगलवार रोड स्थित सिंचाई विभाग की नहर में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि मंगलार रोड पर सिंचाई नहर में कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सिंचाई नहर से बाहर निकाल कर उसकी शिनाख्त शुरु की। उसकी पहचान 24 साल के अलाउद्दीन निवासी कॉर्बेट नगर, पूछड़ी, रामनगर के रूप में हुई।
मौके पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई सलमान ने बताया कि अलाउद्दीन मजदूरी का कार्य करता है और वह सवेरे मजदूरी करने के लिए गया था, उन्हें कुछ लोगों ने बताया कि उसके भाई की मंगलार स्थित सिंचाई नहर में डूबने से मौत हो चुकी है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल सकेगी।



