जब-जब राष्ट्रीय पर्वों पर तिरंगा लहराएगा दीपक बाली की याद आएगी : इंतजार हुसैन
विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : प्रदेश के विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा काशीपुर को काशी की तरह सजाने की घोषणा के तहत मेयर दीपक बाली ने शुक्रवार को अल्ली खां चौक पर 135 फीट ऊंचे विशाल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लगाए जाने के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर भारत माता की जय, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मेयर दीपक बाली जिंदाबाद के नारों से पूरा अल्ली खां क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मेयर पर पुष्प वर्षा कर उनका शानदार और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। मेयर ने कहा कि सनातन उनका धर्म है और विकास उनका शौक।
आपको बता दें कि मेयर दीपक बाली के नेतृत्व में काशीपुर नगर निगम द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्षदों और नगर निगम परिवार सहित नगर व क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान मेयर दीपक बाली ने कहा कि विशाल तिरंगे की स्थापना से क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण और सशक्त होगा और यह तिरंगा काशीपुर सहित शहर के अल्ली खां चौक की एक नई पहचान बनेगा। जिस तरह मुख्य चौराहे पर देश की आन-बान-शान तिरंगा शान से लहराता है ठीक उसी तरह अल्ली खां क्षेत्र में भी वह शान से लहराएगा। तिरंगे के रखरखाव और सुरक्षा के प्रति उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों को संकल्प दिलाया।
उन्होंने बताया कि इस तिरंगे को लगाए जाने में 26 लाख 21 हजार रुपए खर्च होंगे, जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है और दो-तीन दिन बाद काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा यह धनराशि स्वीकृत करने पर मेयर ने उनका दिल की गहराइयों से आभार जताया। उन्होंने कहा कि काशीपुर का भाईचारा अपने आप में एक मिसाल है और आज इस कार्यक्रम में सभी वर्गों की खासी उपस्थिति हमारे इस भाईचारे की गवाही दे रही है। मेयर बाली ने जब सभी से पूछा कि क्या वे यहां तिरंगा लगाए जाने से खुश हैं तो सभी ने हाथ उठाकर अपनी सहमति व्यक्त की जिस पर मेयर ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 135 फीट ऊंचा तिरंगा न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगा बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को भी जागृत करेगा।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि जब-जब राष्ट्रीय पर्व पर अल्ली खां चौक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाया करेगा तब तक दीपक बाली का नाम याद आया करेगा और उनका यह नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बाली सभी वार्डाे का बगैर किसी भेदभाव के विकास कर रहे हैं।
पार्षद राशिद फारुकी व अब्दुल कादिर ने कहा कि हम मेयर बाली के आभारी हैं कि उन्होंने इस क्षेत्र में तिरंगे की स्थापना कराने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह व शालिनी नेगी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मुक्ता सिंह, भाजपा जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मानवेंद्र मानस, राधा चौहान, अवनीश चौहान, मनीष चावला, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम के सदस्य अभिषेक गोयल, मुनेश बिंदल, शेष कुमार सितारा, हिमांशु गर्ग, कपिल अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अशोक पैगिया, सनत कुमार पैगिया एडवोकेट, नेहा चौहान, अशरफ सिद्दीकी एडवोकेट, पार्षद शाह आलम, सादिक हुसैन, अरशद अली, मोनू काका, अनिल कुमार, मयंक मेहता, प्रिंस बाली, घनश्याम पूर्व पार्षद कविता यादव, राजकुमार यादव, जसवीर सिंह सैनी, पार्षद संदीप मोनू, दीपा पाठक, अमन बाली, जिला मंत्री विपिन अरोरा, पूर्व पार्षद देव प्रजापतिख् भाजपा नेता ईश्वर गुप्ताख् पार्षद संजय शर्मा, अनूप कुमार, कौशलेश गुप्ता, मुकेश पाहवा, आकाश गर्ग, चेतन अरोरा, जतिन नरूला, किरण फर्त्याल, परवेज खान, जावेद मंसूरी, मोहम्मद इदरीश, चंद्र प्रकाश शर्मा, शादाब चौधरी, शहजाद राय, रियाजुद्दीन, अरशद अली, मनोज शर्मा, अखिल चौधरी, हनीफ गुड्डू, मनोज कौशिक, चौधरी समरपाल सिंह, नसरीन खान, अवर अभियंता अभिषेक, पूर्व पार्षद सर्वेश शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।



