spot_img
spot_img
Saturday, May 23, 2026
spot_img

गोद लिये गये 50 बच्चों को उर्वशी बाली ने किया सम्मानित

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : डी बाली कंपनी डायरेक्टर उर्वशी दत्त बाली द्वारा प्रतापपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालक छात्रावास में रहने वाले जिन 50 बच्चों को गोद लिया गया है उनका आज का दिन बेहद खास रहा। बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और नई स्किल्स सीखने के लिए सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का जज्बा साफ दिखाई दे रहा था।

आज जब ये बच्चे अपने मेडल और सर्टिफिकेट लेकर घर जाएंगे, तो उनके परिवारों को भी गर्व महसूस होगा कि उनके बच्चे सीख रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं और अपने भविष्य को मजबूत बना रहे हैं।

उर्वशी दत्त बाली का मानना है कि ऐसे बच्चों के लिए स्लिि डवलपमेंट बेहद जरूरी है, ताकि उन्हें एक पावरफुल प्लेटफार्म मिल सके और वे पूरे कॉन्फिउेंस के साथ जिंदगी में आगे बढ़ सकें। इसी सोच के साथ बच्चों को सिलाई, हेयर कटिंग, इलेक्ट्रिकल वर्क, क्राफ्ट, पेंटिंग, प्लंबिंग, कुकिंग और होटल हाउस कीपिंग जैसी प्रेक्टिकल स्किल्स सिखाई जा रही हैं, ताकि वे आने वाले समय में आत्मनिर्भर बन सकें।

इस पहल को सफल बनाने में छात्रावास के वार्डन देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, उनके सभी सहयोगियों तथा खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू का विशेष सहयोग रहा। साथ ही शहर के कई लोग भी इस मुहिम में आगे आकर बच्चों के स्किल डवलपमेंट में अपना योगदान दे रहे हैं।

इस दौरान उर्वशी बाली ने कहा कि ‘मैं गुरुकुल स्कूल, इशिता सिंह, सुधा, संगीता गुप्ता, कृष्णा चावला और अमृत ढिल्लन का दिल से धन्यवाद करती हूं, जो इन बच्चों का सपोर्ट सिस्टम बनकर उनके बेहतर भविष्य के लिए साथ खड़े हैं। ये वे बच्चे हैं जिनके माता-पिता नहीं हैं, या हालात ने उन्हें जिंदगी में अकेला छोड़ दिया। किसी के पिता नहीं, किसी की माँ नहीं। लेकिन बच्चों में कभी कोई कमी नहीं होती, कभी-कभी हालात जिंदगी को मुश्किल बना देते हैं।

उन्होंने कहा कि जरूरत सिर्फ एक मौके, सही मार्गदर्शन और साथ की होती है, ताकि ये बच्चे भी पूरे आत्मविश्वास के साथ कह सकें, हां हमें सब आता है, हम भी किसी से कम नहीं।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles