spot_img
spot_img
Friday, July 17, 2026
spot_img

चोरी-चोरी-चोरी : काशीपुर में जगह-जगह से 3 मोटर साईकिलें चोरी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : दिनांक 6-16 जुलाई के बीच में काशीपुर नगर में जगह-जगह से मोटर साईकिल चोरी की 3 वारदातें सामने आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोटर साईकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।

मौ. ओझान, बांसफोडान, काशीपुर निवासी प्रमनाथ यादव पुत्र अमरनाथ यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दिनांक 11-07-2026 को मौहल्ला आर्यनगर, चामुण्डा माता मंदिर में लगाने वाले बालाजी दरबार में अपनी मोटरसाईकिल नं.-यूके18 जी 0987 से गया था। उसने अपनी मोटर साईकिल मंदिर के बाहर खड़ी की थी, जब 10.30 बजे वह मंदिर से बाहर आया तो उसकी मोटर साईकिल वहां नहीं थी।

बक्सौरा, काशीपुर निवासी संदीप कुमार पुत्र जसपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी मोटर साईकिल सं. यूए06 एच 4600 दिनांक 13-07-2026 की शाम के लगभग 7.00 बजे प्रिया मॉल, काशीपुर के पीछे पार्किंग में खड़ी की थी, फिर वह अपने काम पर चले गया, दिनांक 14-07-2026 की सुबह लगभग 08.00 बजे जब वह पार्किंग में मोटर साईकिल लेने गया तो देखा कि उसकी उक्त मोटर साईकिल वहां पर नहीं थी।

टांडा उज्जैन, काशीपुर निवासी ललित बाली पुत्र जगदीश राज बाली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 06.07.2026 की रात्रि को 1.41 बजे उसने अपनी मोटर साईकिल सं. यूके18 एस 0950 अपने घर के सामने दढ़ियाल रोड, नानक डेरी के नजदीक खडी की थी, वह चोरी हो गयी है ।

पुलिस ने तीनों मामलों में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles