विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आज संपन्न हुए काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चुनाव में बैंक की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई हैं। वहीं सिंघान निवासी मनोज अग्रवाल को उपाध्यक्ष चुना गया है। मेयर दीपक बाली के प्रयासों के चलते काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया।
आपको बता दें कि निर्वाचन अधिकारी/कृषि अधिकारी वर्ग-1 अखिलेश चन्द्रा की ओर से गत दिवस 2 सितंवर को जारी निर्वाचन परिणाम के अनुसार बैंक की प्रबंध समिति के लिए विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से सभी 11 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे। इनमें आवास विकास क्षेत्र से चन्द्रमोहन, खत्रियान से कामना मेहरोत्रा, गंज से सोनल गोयल, गिरिताल से मीनाक्षी सिद्धू, जसपुर से पुष्पा देवी, टांडा उज्जैन से साधना गुप्ता, बाजपुर से अनुराधा, महेशपुरा से पवन कुमार यादव, लाहोरियान से निधि टंडन, सिंघान से मनोज कुमार तथा सुभाषनगर से संजय सिंह शामिल हैं।
आवास विकास सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी, जबकि खत्रियान, गंज और गिरिताल सीटें महिला आरक्षित थीं। अन्य निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें अनारक्षित श्रेणी में थीं। सभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। वहीं, वार्ड संख्या 2 कटोराताल में नाम निर्देशन नहीं होने के कारण एक पद रिक्त रह गया है। निर्वाचन प्रक्रिया आज 3 सितंबर 2026 को उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज, काशीपुर के प्रेक्षागृह में संपन्न हुई।

आज अध्यक्ष के लिए पुष्पा देवी और उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार अग्रवाल ने अपने-अपने नामांकन किये। किसी और का नामांकन नहीं होने के कारण इन दोनों को निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
चुनाव सम्पन्न होने के बाद बैंक की पूरी प्रबंध समिति का नगर निगम सभागार में स्वागत किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मेयर दीपक बाली ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अर्बन बैंक के बेहतर भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नहीं बल्कि बैंक को बचाने की मुहिम थी जो भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के सहयोग से सफल हुई। डर था कि बैंक बंद ना हो जाए। इस चुनाव में निर्विरोध ढंग से बैंक की प्रबंध समिति का जिस तरह से चयन हुआ है उसके लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं की बैंक दिन दूनी, रात चौगुनी उन्नति करेगा। बैंक की बेहतरी के लिए मैं हमेशा प्रयास करता रहूंगा और आपको विश्वास दिलाता हूं कि बैंक इतनी उन्नति करेगा कि उसकी शाखाएं भी बढ़ेगी।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात बैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व निर्वाचित डायरेक्टर बैंक के प्रधान कार्यालय पहुंचे, जहां अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल व अन्य डायरेक्टरों ने अपने-अपने पदभार ग्रहण किये।
भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज पाल, भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य खिलेंद्र चौधरी, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष पति वेदपाल सिंह आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त कर निर्विरोध चुनाव संपन्न होने पर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि काशीपुर अर्बन बैंक भी अल्मोड़ा अर्बन बैंक की तरह उन्नति करेगा।

इस अवसर पर मेयर दीपक बाली, बैंक की अध्यक्ष पुष्पा देवी के पति वेदपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष गुप्ता, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, महिला आयोग की सदस्य मुक्ता सिंह, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, प्रतीक अग्रवाल, पुष्प अग्रवाल, बैंक के पूर्व अध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह, सर्वेश ठाकुर, कमलेश कुमार, ईश्वर चंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, पार्षद सरफराज, प्रिंस बाली, सीमा सागर, राशिद फारूखी, कुलदीप शर्मा, शाह आलम, विजय बॉबी, वैशाली गुप्ता, रवि प्रजापति, मनोज जग्गा, पुष्कर बिष्ट, इरफान गुड्डू, पूर्व पार्षद राजू सेठी, अनिल कुमार, भाजपा नेता सर्वेश शर्मा शशि, मनीष चावला, बाबू लोहे वाले, मुकेश पाहवा, चेतन अरोरा, महुआ खेड़ागंज के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आनंद प्रकाश आदि मौजूद रहे।



