spot_img
spot_img
Tuesday, September 8, 2026
spot_img

बाजपुर : भाजपा नेता राजेश कुमार पर मुकदमा दर्ज

बाजपुर (महानाद) : अपर सहायक अभियंता, निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग काशीपुर की तहरीर के आधार पर कोतवाली बाजपुर में राजेश कुमार व अन्य के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज* किया गया है।

आपको बता दें कि दिनांक 06 सितंबर 2026 को राजीव कुमार, अपर सहायक अभियंता, निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग काशीपुर द्वारा कोतवाली बाजपुर में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि लेवड़ा नदी पुल के पास बाजपुर में राजेश कुमार एवं उसके साथ मौजूद अन्य व्यक्तियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली बाजपुर पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 328/2026, धारा 121(1)/132 बीएनएस के तहत राजेश कुमार व अन्य के विरुद्ध तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया है।

कोतवाली बाजपुर पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। विवेचना के दौरान घटनास्थल एवं उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन एवं परीक्षण किया जा रहा है।

प्रकरण से संबंधित सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles