विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आज दिनांक 29.9.2026 को राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज), काशीपुर में सम्पन्न होने वाले छात्रसंघ निर्वाचन के संबंध में ट्रैफिक रूट डायवर्जन प्लान निम्नवत रहेगा –
1. काशीपुर से बाजपुर-रुद्रपुर को जाने वाला समस्त यातायात चैती चौराहा से कुण्डेश्वरी चौराहा से जैतपुर मोड़ होकर रुद्रपुर की ओर जायेगा।
2. बाजपुर-रुद्रपुर की ओर से काशीपुर की ओर आने वाला समस्त यातायात एनएच-74 (हाइवे) से होकर काशीपुर या सुल्तानपुर पट्टी से जैतपुर मोड़ होकर कुण्डेश्वरी चौराहे से चैती चौराहा होकर काशीपुर की ओर जायेगा।
नोट – उपरोक्त ट्रैफिक डायवर्जन प्लान दिनांक 29.9.2026 को समय 9ः00 बजे से 3ः00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
1. काशीपुर से राधे हरि रा. स्ना. म. काशीपुर की ओर चुनाव में जाने वाले समस्त वाहनों को होटल गौतमी हाईट्स के पास स्थित पार्किंग तक
2. बाजपुर की ओर से चुनाव में आने वाले समस्त वाहनों को कचनाल गोसाईं मोड़ के पास स्थित पार्किंग तक जाने की अनुमति होगी।
नोट दृ उपरोक्त वाहन पार्किंग प्लान दिनांक 29.9.2026 को छात्रसंघ चुनाव के प्रारम्भ से समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।



