spot_img
spot_img
Friday, July 10, 2026
spot_img

सड़क किनारे मिला दरोगा का शव, मचा हड़कंप

मेरठ (महानाद) : पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला। जैसे ही दरोगा की मौत की खबर पुलिस को मिली विभाग में हड़कंप मच गया।

बता दें कि मेरठ पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सत्येंद्र की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव गंगानगर थाने से 250 मीटर दूर शराब के ठेके के बाहर मिला। वहीं पर उनकी बाइक भी खड़ी मिली। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर गंगानगर विजेंद्र राणा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जांच में पता चला कि उनका शव कई घंटे से यहां पड़ा हुआ था।

सत्येंद्र अलीगढ़ जिले में पिसावा के रहने वाले थे। इस समय मेरठ पुलिस लाइन में तैनात थे। दरोगा की पत्नी अंजलि भी बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाने में तैनात हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों गंगानगर डी-ब्लाॅक में रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles