spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : काशीपुर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा : किसान विरोधी है केंद्र व राज्य सरकार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आज भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत काशीपुर पहुंचे और किसानों को टिप्स दिए।

बता दें कि रुद्रपुर में होने जा रही किसानों की महापंचायत से पूर्व किसान नेता राकेश टिकैत काशीपुर में गगन कंबोज के निवास स्थान पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी नहीं मिल रही है। किसान पहाड़ों से पलायन कर रहा है। किसानों का कहना है कि उन्हें भी हिल अलाउंस मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जंगली जानवरों से किसानों की फसल को काफी नुकसान हो रहा है। राकेश टिकैत ने कहा कि किसान अपनी जमीन पर खड़ी फसल को नष्ट न करें न ही उसे काटे।

टिकट ने कहा कि केंद्र की व राज्य सरकार किसान विरोधी सरकार है। आने वाले समय में सरकार को इसका जवाब जरूर मिलेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles