spot_img
spot_img
Friday, January 30, 2026
spot_img

शाबाश : फिर से एक हुए मोहित और स्वीटी

अक्षय अग्रवाल
अमरोहा (महानाद) : एसपी सुनीति तथा नारी उत्थान केन्द्र की प्रभारी संतोष विश्नोई के अथक प्रयासों से शनिवार को टूटता हुआ एक और परिवार फिर से जुड़ गया और दोनों पति पत्नी फिर से एक साथ रहने के लिए राजी हो गये।

थाना सैदनगली के गांव बिजनौरा निवासी मोहित और उनकी पत्नी स्वीटी में काफी समय से आपस में पारिवारिक विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते उनकी शिकायत एसपी कार्यालय में आयी थी जिस पर एसपी सुनीति ने नारी उत्थान केन्द्र की प्रभारी संतोष विश्नोई को इन दोनों की समस्या को हल कर विवाद निपटाने को कहा।

शनिवार को नारी उत्थान केन्द्र की प्रभारी संतोष विश्नोई और समिति के सदस्यों – अलका चैधरी, सीमा चैधरी, मनु मलिक, प्रीति डागर, ममतेश कुमारी, अंजू कुमारी और एडवोकेट विनीत अग्रवाल ने उन दोनों की समस्याओं को सुना। संतोष विश्नोई ने पति-पत्नी दोनों को सात फेरो के बंधन और पारिवारिक रिश्ते के महत्व, जीवन की अच्छाईयों और बुराइयों के बारे में बताया। उनकी बातों से प्रभावित होकर मोहित और स्वीटी अपने आपसी मतभेद कोभुला कर फिर से पति-पत्नी के रुप में रहने को राजी हो गए और खुशी खुशी दोनों घर चले गए।

आपको बता दे कि केन्द्र की प्रभारी संतोष विश्नोई अब तक 150 से ज्यादा लोगों के घरों को उजड़ने से बचा चुकी हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles