spot_img
spot_img
Tuesday, June 23, 2026
spot_img

लक्सर : चोरी के माल सहित एक चोर गिरफ्तार

सत्तार अली
लक्सर (महानाद) : पुलिस ने चोरी के माल सहित एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि ताहिर हसन पुत्र अली हसन निवासी सुल्तानपुर ने 6 मार्च 2021 को चैकी में तहरीर देकर बताया था कि उसके घर के अंदर दिन में मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा मोबाइल व जेवरात चोरी कर लिये गये हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल सुरु की।

रविवार, 11 अप्रैल को मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का एक आरोपी चोरी के माल सहित लक्सर रोड पर बेगम पुल के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन, 3 जोड़ी पायजेब, एक गले का हार तथा 2 पचागले सभी जेवरात सफेद धातु तथा ज्वेलरी रखने वाला पर्स बरामद किया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोनू मलिक उर्फ अरमान पुत्र मुन्ना हसन निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार बताया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में एसआई धर्मेंद्र राठी, कांस्टेबल संजय कुमार, अब्बल सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles