spot_img
spot_img
Wednesday, May 6, 2026
spot_img

लाॅकडाउन में काशीपुर से मस्ती करने गये थे गर्जिया, पुलिस ने कर दी गाड़ी सीज

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : लाॅकडाउन में काशीपुर से गर्जिया क्षेत्र स्थित झूला पुल पर नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए घूमने के उद्देश्य से पहुंचे युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज कर दिया।

बता दें कि जहां एक तरफ पूरे देश में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश सरकार द्वारा लाॅकडाउन लगाया गया है ताकि लोग सुरक्षित रहंे एवं अपने-अपने घरों में रहें। वहीं कुछ लोगों को सैर सपाटा करने की पड़ी हुई है।

रामनगर कोतवाल अबुल कलाम के दिशा निर्देशन में गर्जिया चौकी इंचार्ज मनोज नयाल के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था जिसके तहत गर्जिया क्षेत्र के झूला पुल पर महिंद्रा टीयूवी 300 को खड़ा देखा जिसमें 7 लोग सवार होकर काशीपुर से घूमने के उद्देश्य से आए थे एवं तीन लोग मोटरसाइकिल से सवार होकर आए थे।

चौकी इंचार्ज मनोज नयाल ने सभी को गिरफ्तार कर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वाहनों को सीज कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles