spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

काशीपुर : साइबर ठगों ने दो अस्पताल कर्मचारियों के खाते से उड़ाये 48,000

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : साइबर ठगों ने एक निजी अस्पताल के फार्मेसिस्ट और मार्केटिंग स्टाफ के दो कर्मचारियों से 48,000 रुपये की ठगी कर ली। अस्पतालकर्मियों ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पैसे दिलाये जाने की मांग की है।

बाजपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल की कर्मचारी पूजा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 मई की रात्रि में उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह उसकी ममेरी बहन का पति बोल रहा है। उसने फोन पे पर कुछ पैसे ट्रांसफर करने को कहा और एक लिंक भेजा। इस लिंक पर क्लिक करते ही फोन पे से उसकी खाते से 24 हजार रूपये कट गए। उसने अपने सहयोगी विशाल कम्बोज का फोन पे नंबर दिया। साइबर ठग ने विशाल के खाते से भी 24 हजार रूपये उड़ा लिए। कुछ समय बाद जब जहां से काॅल आई थी उस नं. पर काॅल की तो पता चला कि फोन करने वाला उसका रिश्तेदार नहीं है और उसकी साथ ठगी हो गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles