spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

अभिनेत्री के साथ-साथ एक सफल डांसर भी हैं नेपाली अभिनेत्री नीतू कोइराला

नई दिल्ली (महानाद) : नेपाली बाला नीतू कोइराला विगत 12 वर्षों से भारत व नेपाल की फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेत्री के साथ साथ एक सफल डांसर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। नीतू का ताल्लुक एक राजनैतिक परिवार से है। यही वजह है कि नेपाल के मौजूदा राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री व विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं तक उनकी पहुंच है। उन्हें कई बड़े अवार्डों से भी नवाजा जा चुका है। उनका कहना है कि किसी भी फील्ड में सफलता के लिए संघर्ष करना जरूरी होता है। संघर्ष के बाद जो लक्ष्य प्राप्त होता है उसका आनंद ही कुछ और होता है।
नीतू कोइराला विगत कई वर्षों से भारत व नेपाल में कई स्टेज शो मॉडलिंग, ज्यूरी मेम्बर, गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल रही हैं। उनका कहना है कि सपने तो सभी लोग देखते हैं लेकिन सपने उन्हीं के सच होते हैं जो हकीकत में बदलना चाहते हैं और उसके लिए कठिन परिश्रम करना जरूरी है।
नेपाल के काठमांडू निवासी नीतू कोइराला विगत 12 साल से नेपाल की फिल्म इंडस्ट्री में बतौर मॉडल, एक्ट्रेस, डांसर के रूप में काम कर चुकी हैं। नीतू इंडिया के मुंबई, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, करनाल, देहरादून हर जगह अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

नीतू ने इंडिया और नेपाल से बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, दादा फाल्के अवॉर्ड, फेस राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड 2021, महात्मा गांधी एक्सीलेंट अवार्ड 2021, नेशनल कांफ्रेंस अवार्ड समिट 2021, प्रवासी नेपाली संघ अवॉर्ड, बेस्ट सोशल वर्कर अवॉर्ड, वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स काउंसिल एक्सीलेंट नेशनल अवार्ड, मदर टेरेसा इम्यूनिटी अवार्ड, नारी रत्न सम्मान 2021 के अलावा कई अन्य अवॉर्ड भी प्राप्त कर चुकी हैं और दुबई और कतर से भी अवार्ड ले चुकी हैं।
नीतू के टैलेंट इतना ही नहीं सामाजिक कार्य, एडवरटाइजिंग, मिसेज नेपाल सौंदर्य प्रतियोगिता पार्टिसिपेंट, भोजपुरी शॉर्ट मूवी और 70 से अधिक स्टेज शो भी कर चुकी हैं। उनकी इस सफलता से नेपाल सरकार द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles