spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

कोरोना काल में भैरव सेना कर रही है निराश्रित लोगों के लिए भोजन-पानी का इंतजाम

देहरादून (महानाद) : भैरव सेना द्वारा कोविड-19 की दूसरी लहर में भी लगातार सामाज सेवा के कार्य जारी हंै। संगठन के द्वारा लॉकडाउन अवधि में दूसरे राज्य से आए मजदूरों, प्रवासियों एवं निराश्रित लोगों के लिए लगातार भोजन पानी की व्यवस्था की जा रही है।
बुधवार को भैंरव सेना द्वारा निःशुल्क भोजन पानी वितरण के साथ ही सुरक्षा के अंतर्गत कोरोना की रोकथाम के लिए निःशुल्क सैनिटाइजर भी वितरित किए गए। संगठन अध्यक्ष संदीप खत्री के नेतृत्व में भैरव सेना के कार्यकर्ता रिस्पना पुल से धर्मपुर, आईएसबीटी, मोहब्बेवाला, पटेल नगर, सहारनपुर चैक, रेलवे स्टेशन, दून हॉस्पिटल चैक तथा राजपुर रोड़ क्षेत्र में निकले तथा जहां-जहां पर जरूरतमंद, निर्बल तथा निराश्रित लोग नजर आए वहां पर भोजन पानी सहित सैनिटाइजर भी लोगों को दिया गया और साथ ही करोना के प्रति सजग रहने के लिए भी प्रेरित किया।
संगठन महासचिव आचार्य उमाकांत भट्ट ने बताया कि संगठन इस समय नर सेवा नारायण सेवा के अंतर्गत जरूरतमंदों को भैरव अन्नपूर्णेश्वरी मिशन चला रहा है। जोकि परिस्थिति के अनुसार लॉकडाउन अवधि में चलता रहेगा। संगठन द्वारा चलाए जा रहे जनहित कार्य में गौ सेवा का कार्य भी लगातार जारी है जो कि संगठन अध्यक्ष संदीप खत्री एवं गौरक्षा प्रमुख प्रशांत मैठाणी देख रहे हैं। वहीं सैनिटाइजर एवं कोरोना के लिये रोकथाम में उपयुक्त सामग्री आचार्य उमाकांत भट्ट एवं महानगर संगठन मंत्री पीयूष प्रकाश देख रहे हैं। जबकि कार्यक्रम की व्यवस्था पं.अरविंद भट्ट, भैरव सेना सुरक्षा प्रमुख जितेन्द्र बिष्ट, पं. अनूप उनियाल तथा राहुल सूद देख रहे हैं।
संगठन द्वारा गोवंश चारा के लिए राहुल सूद के माध्यम से ई-रिक्शा सेवा भी जारी की हुई है। वहीं कुमांऊ परिक्षेत्र में जरुरी दवाई, मास्क, सैनिटाईजर प्रदेश उपाध्यक्ष भैरव सेना भाजपा नेता हिमांशु मल्होत्रा जरुरतमंदों को पहुंचा रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles