spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

आप कार्यकर्ताओं ने फोड़ा भाजपा सरकार के पापों का घड़ा, मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

काशीपुर (महानाद) : आम आदमी पार्टी कुंभ के दौरान कोरोना घोटाले को लेकर मुखर है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदेश के अन्य शहरों की तरह बुधवार को आप कार्यकर्ता काशीपुर में प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा के कार्यालय पर एकत्र हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। आप कार्यकार्तओं ने भाजपा सरकार के पापों का घड़े को फोड़ कर विरोध जताया तथा मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। भर गया है इसलिए आप कार्यकर्ताओं ने घडे फोड कर अपना विरोध जताया।
आप के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा ने सरकार पर इस पूरे मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस घोटाले ने न केवल देश बल्कि विदेशों में भी भारत की साख को बट्टा लगाया है क्योंकि कुंभ पूरे विश्व का पर्व है और बीजेपी सरकार के राज में अधिकारियों और उनके नेताओं की भूमिका साफ तौर पर इस घोटाले में सामने आ रही है। शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इतने बड़े घोटाले पर किसी सिटिंग जज द्वारा न्यायिक जांच होनी चाहिए ताकि जांच जल्दी और बिना किसी दबाव के हो। इसके साथ मुख्यमंत्री को पूरे प्रदेश में कोरोना जांच का ऑडिट कराना चाहिए और खुद स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते नैतिक आधार पर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।
आप महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने कहा कि बीजेपी की सरकार में उनके अपने लोग इस आपदा में भी अवसर ढूंढ रहे हैं। इनका केवल चेहरा बदला है चरित्र नहीं। चाहंे निशंक सरकार के समय कुंभ का सबसे बड़ा 400 करोड़ का घोटाला हो या अभी कोरोना जांच का घोटाला। ये सरकार पूरी तरह घोटालों में डूब चुकी है। लेकिन अब इनके पाप का घड़ा भर चुका है इसलिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आज पूरे प्रदेश में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन करना पड़ रहा है और बीजेपी जनप्रतिनिधियों के घरों/कार्यालयों के बाहर उनके भरे पाप के घड़े को भी सांकेतिक रूप से घड़ा फोड़ कर विरोध किया जा रहा है।
कौशिक ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने में नाकाम रही बीजेपी सरकार ने एक तरफ जनता के सामने झूठे आंकड़े रखकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की वहीं दूसरी तरफ इनके अधिकारी और नेताओं ने मिलकर इस इतने बड़े घोटाले को अंजाम दिया जिसका प्रमाण एसडीसी फाउंडेशन ;सोशल डवेलपमेंट फार कम्यूनिटीज फाउंडेशनद्ध से मिलता है जो शुरू से हरिद्वार आंकड़ों पर सरकार पर सवाल उठा रही थी। एसडीसी फाउंडेशन ने 1 से 30 अप्रैल के बीच पूरे प्रदेश में हुए कोरोना टेस्टों का विश्लेषण किया जिनमें हरिद्वार में 6,00,291 जांच में 17,335 मामले पॉजिटिव आए जबकि इस दौरान अन्य 12 जिलों में कुल 4,42,432 टेस्ट हुए जिनमें 62,775 मामले पॉजिटिव आए। आंकड़े साफ तौर पर हरिद्वार में टेस्ट के नाम पर बड़े घोटाले की और इशारा कर रहे हैं। अधिकारियों ने फर्जीवाड़ा किया जिसमें 700 लोगों के नाम पर एक ही मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड किया। हजारों मोबाइल नंबर जो रजिस्टर्ड थे वो गलत निकले।
प्रदर्शन करने वालों में पूर्व तहसीलदार मनोरथ लखचोरा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष उषा खोखर, रजनी पाल, आकाश मोहन दीक्षित, विनोद नेगी, आमिर हुसैन, नूर मौहम्मद, आयुष मेहरोत्रा, साधु सिंह एडवोकेट आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles