spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

पुलिसकर्मियों का ग्रेड-पे बहाल न करने पर कांग्रेसियों ने निकाली मुख्यमंत्री की शवयात्रा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : उत्तराखंड सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों के पुराने ग्रेड-पे को शीघ्र बहाल न करने से आक्रोशित कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाली।

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार पुलिसकर्मियों के परिवारों का शोषण कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सरकार को चाहिए कि प्रदेश की जनता के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के पुराने ग्रेड-पे का भी संज्ञान लेते हुए उसको शीघ्र बहाल करे। कांग्रेसियों ने कहा कि विषम परिस्थितियों में पुलिसकर्मी जनता की सेवा के लिए चैबीसों घंटे तत्पर रहते हैं। कोरोनाकाल में भी मित्र पुलिस ने जनहित में अपने दायित्वों का भालीपूर्वक निर्वाहन किया। ऐसे में भाजपा सरकार द्वारा मित्र पुलिस के साथ किये जा रहे सौतेले व्यवहार के कारण पुलिसकर्मियो में भी सरकार के प्रति कहीं न कहीं रोष है। भाजपा सरकार में पुलिसकर्मियों का परिवार शोषण का शिकार हो रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार व कोरोनाकाल में भाजपा की दोगली नीतियों से प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। कांग्रेसियों ने तल्ख चेतावनी दी कि यदि पुलिसकर्मियों के ग्रेड-पे को जल्द बहाल न किया गया तो आंदोलन को उग्र किया जायेगा।

शव यात्रा निकालने वालों में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एड़वोकेट, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, विमल गुड़िया, सूर्य प्रताप सिंह चौहान, अरुण चौहान, इंदुमान, ब्रह्मा सिंह पाल, शफीक अहमद अंसारी, ओमपाल सिंह चौहान, नौशाद हुसैन, मंसूर अली मेफेयर, हिमांशु गौरव, महेंद्र बेदी, सचिन नाडिग अजीता शर्मा, गीता चौहान, अनीस अंसारी, डॉ. रमेश कश्यप, अफसर अली, मुशर्रफ हुसैन, रोशनी बेगम, राजू छीना नितिन कौशिक, राशिद फारुखी आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles