spot_img
spot_img
Tuesday, June 23, 2026
spot_img

ओज कवि अनिल सारस्वत ने किया अमर शहीद हिमांशु नेगी के माता-पिता को सम्मानित

काशीपुर (महानाद) : वीर रस के सुप्रसिद्ध कवि अनिल सारस्वत ने मिशन श्रद्धांजलि माह जुलाई के अंतर्गत अमर शहीद हिमांशु नेगी के पिता हीरा सिंह एवं माता कमला देवी को उनके निवास स्थान गोपीपुरा, तहसील काशीपुर, जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखंड पर जाकर सम्मानित किया।

शहीद के परिजनों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह, 2100 रुपये व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड एथलेटिक्स चयन समिति के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी, प्रमोद सिंह तोमर, प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संस्कार भारती प्रभाकर सारस्वत, महामंत्री संस्कार भारती सुशील पाठक, शहीद की दादी सरूली देवी, भाई वीरेंद्र सिंह ,चंदन सिंह, बहन दीपा, भारतीय सेना के पूर्व जवान विक्रम दास, अनुज कुमार, दीवेक कुमार, सोनू आदि उपस्थित थे।

बता दें कि सारस्वत अब तक 31 शहीदों के परिवारों को सम्मानित कर चुके हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles