spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

कांग्रेस लहरायेगी उत्तराखंड में परचम : इंदु मान

काशीपुर (महानाद) : प्रदेश कांग्रेस प्रशिक्षण कार्यक्रम कमेटी की संयोजक एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री इंदु मान ने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में अपना परचम लहराने जा रही है। अब हमारे लिए यह इसलिए और आसान हो गया है क्योंकि भाजपा की सरकार ने अपनी नाकामियां स्वयं ही साबित करके कांग्रेस की सत्ता के लिए रास्ता साफ कर दिया है। मान ने कहा कि भाजपा सरकार मुख्यमंत्री बदलने की मशीन बन गयी है। भाजपा से त्रस्त प्रदेशवासी अब कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं।

इंदु मान ने देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता विपक्ष प्रीतम सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में हुई बैठक से लौटकर बताया कि आने वाले विधानसभा के चुनाव की पूरी रणनीति तैयार कर ली गयी है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम कमेटी की संयोजक इंदु मान ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश भर में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाकर कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। जिससे कि तानाशाह भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जा सके। अब जनता समझ चुकी है कि विकास के नाम पर उसे किस प्रकार हर कदम पर छला जा रहा है। देश की अर्थिक स्थिति बिल्कुल चरमरा गयी है। मंहगाई व बेरोजगारी का बोल बाला है। कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल चुकी है। किसान सड़क पर है, व्यापारी वर्ग परेशान है, उद्योग बंद हैं, श्रमिक भूख से मर रहा है, युवा तनाव में है। देश व प्रदेश का विकास पूर्ण रुप से ठप हो चुका है लेकिन भाजपा सरकार अब भी जनता को गुमराह करने में लगी है। अब जनमानस भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिये तैयार बैठा है।

इन्दु मान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। उसी क्रम में कल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने काशीपुर पहुंच कर क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने कार्य किया। उनके काशीपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्य कर्ताओं भारी जोश देखने को मिला। कांग्रेस के उच्च नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का यह जोश व त्रस्त जनता का कांग्रेस में बढ़ता विश्वास निश्चित रुप से कांग्रेस को सत्ता में लाने में कामयाब होगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles