spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

गढ़ीनेगी को नगर पंचायत का दर्जा देने की वाल्मीकी शाखा ने की मांग

गढ़ीनेगी (महानाद) : वाल्मीकी शाखा के अध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में गढ़ीनेगी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाये जाने की मांग को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन बृजपाल सिंह ने किया। जिसमें ग्राम प्रधान, विधायक तथा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ग्राम पंचायत गढ़ीनेगी को नगर पंचायत का दर्जा देेने की मांग की गई।

मीटिंग में वक्ताओं ने कहा कि गढ़ीनेगी नगर पंचायत के सभी मानकांे को पूरा करता है। यहां लगभग 10000 लोग निवास करते हैं। उपस्थित लोगों ने ग्राम प्रधान से नगर पंचायत बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने को कहा।

इस मौके पर वाल्मीकि शाखा अध्यक्ष गढ़ी नेगी रवि कुमार ,नरेश कुमार सचिव, राकेश कुमार कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार, विकास कुमार, पंकज मोनू, दीपक, विकास शर्मा, महेश वरदान, आकांक्षा ठाकुर, सचिन बाठला, गुरचरन, कविता, नरेश, राकेश कुमार, राज कपूर, धीरज आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles