spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस कर रही है किसानों का उपयोग : प्रकाश रावत

हल्द्वानी (महानाद) : किसान आन्दोलन को कांग्रेस द्वारा सर्मथन दिये जाने पर कटाक्ष करते हुए भाजपा उत्तराखण्ड के प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए किसानों का उपयोग करने से भी नहीं चूक रही है। जबकि कांग्रेस लम्बे समय तक केन्द्र व देश के कई राज्यों में सत्ता में रहते हुए किसानों के लिए कोई ठोस व स्पष्ट नीति बनाने में नाकाम रही और उसी के परिणाम स्वरूप देश के किसानों की दुर्दशा हुई।

रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साफ नीयत से किसान कल्याण के लिए प्रयास शुरू किये व स्पष्ट नीतियां बनाई। भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि किसान हमारे देश के अन्न दाता हैं और उनका कल्याण हमारा दायित्व है। इसी नीयत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकारें किसानों के लिए कार्य कर रही हैं और बनाई गई नीतियों पर किसानों से वार्ता करने व उनके सुझावों के लिए हमेशा तैयार हैं। किन्तु कांग्रेस पार्टी हमारे किसान भाईयों को गुमराह कर रही है और उन्हें व्यर्थ की आशंकाओं का भय दिखाकर किसान कल्याण नीतियों से वंचित करने का भी कार्य रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles