spot_img
spot_img
Friday, July 10, 2026
spot_img

दुखद : 22 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर दे दी जान

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : विद्युत कॉलोनी, पश्चिमी राजीव नगर, लालकुआं में एक युवक ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बता दें कि विद्युत कॉलोनी, पश्चिमी राजीव नगर निवासी विजय कन्नौजिया (22 वर्ष) पुत्र अशोक कन्नौजिया बीती देर रात्रि सोने के लिए अपने कमरे में चला गया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद वह छत के कुंडे पर रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आज सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो विजय का शव फंदे पर लटक रहा था।

फिलहाल परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles