spot_img
spot_img
Saturday, July 11, 2026
spot_img

काशीपुर : शादी का झांसा देकर दो साल तक नाबालिग से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक नाबालिग युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ 2 साल जबरन दुष्कर्म करने तथा उसका अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग युवती की तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक 17 साल की एक नाबालिग युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम गुलड़िया निवासी एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवक ने उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो तथा वीडियो भी बना लिये। युवक 2 साल तक उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद कहीं बाहर नौकरी करने चला गया। जिसके बाद उसने उसका अश्लील वीडियो अपने दो दोस्तों को दे दिया। उन दोनों ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और आये दिन रास्ते में आते जाते उसके साथ छेड़खानी करने लगे।

पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles